23 APRTHURSDAY2026 11:47:23 AM
Nari

डाइट में शामिल करें दुनिया की सबसे ताकतवर सब्जी, ब्लड शुगर समेत ये बीमारियां होगी कंट्रोल!

  • Edited By Pooja Gill,
  • Updated: 23 Apr, 2026 10:23 AM
डाइट में शामिल करें दुनिया की सबसे ताकतवर सब्जी, ब्लड शुगर समेत ये बीमारियां होगी कंट्रोल!

नारी डेस्क: सब्जियों का राजा कहा जाने वाली सब्जी 'कंटोला' के बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे। ये दुनिया की सबसे ताकतवर सब्जी है। कंटोला (Spiny Gourd/Kakora) बारिश के मौसम में मिलने वाली एक बेहद पौष्टिक और औषधीय सब्जी है। यह करेले के परिवार का हिस्सा है लेकिन कड़वा नहीं होता। बाहर से छोटे कांटेदार फल जैसी दिखने वाली यह सब्जी पोषण से भरपूर मानी जाती है। अगर आप इसके फायदे जान गए तो ये सब्जी आपकी पहली पसंद बन जाएंगी। चलिए आज हम आपको इसके बेमिसाल फायदे बताते है।

किस महीने में मिलती है कंटोला की सब्जी?

कंटोला (Kantola), जिसे ककोड़ा या 'मीठा करेला' भी कहा जाता है, को दुनिया की सबसे ताकतवर सब्जी माना जाता है। इस सब्जी का सीजन आमतौर पर जून से सितंबर के बीच माना जाता है। मानसून शुरू होते ही यह सब्जी मंडियों और स्थानीय बाजारों में दिखने लगती है। कुछ राज्यों में जुलाई-अगस्त में इसकी सबसे ज्यादा डिमांड होती है। यह जंगली बेलों या खेती दोनों तरीके से उगाई जाती है। इस सब्जी के बारे में बहुत कम लोग जानते है। लेकिन, जो भी इसके फायदे जानते है वो सीजन आते ही इसे खरीदना पसंद करते हैं।

PunjabKesari

कंटोला की सब्जी को खाने के फायदे

कंटोला की सब्जी के बेमिसाल फायदे है। प्रोटीन, फाइबर, और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर कंटोला, मांस-मछली से 50 गुना ज्यादा ताकतवर माना जाता है। यह बवासीर, मधुमेह, किडनी स्टोन और वजन घटाने में फायदेमंद है। इसमें विटामिन की प्रचुर मात्रा होती है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने, डायबिटीज कंट्रोल करने, पाचन सुधारने, और वजन घटाने में मदद करती है। यह हाई बीपी को नियंत्रित कर दिल की सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें कैलोरी कम होती है, इसलिए हेल्दी डाइट फॉलो करने वाले लोग भी इसे पसंद करते हैं।

PunjabKesari

ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार

कंटोला को पारंपरिक तौर पर डायबिटीज फ्रेंडली सब्जी माना जाता है। इसमें मौजूद फाइबर भोजन के बाद शुगर के तेजी से बढ़ने की गति को कम करने में मदद कर सकता है। कुछ शुरुआती शोधों में भी ऐसी सब्जियों को ग्लूकोज मैनेजमेंट के लिए उपयोगी बताया गया है। हालांकि ये भी जानना जरूरी है कि कंटोला कोई दवा नहीं है। अगर किसी को डायबिटीज है, तो डॉक्टर की सलाह ले और इस सब्जी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।  

Related News