26 APRFRIDAY2024 2:32:56 PM
Nari

मर्द इस तरह करें डार्क सर्कल को दूर

  • Updated: 02 Dec, 2016 01:35 PM
मर्द इस तरह करें डार्क सर्कल को दूर

खूबसूरत और आकर्षक दिखने की ख्वाहिश सिर्फ लड़कियों की ही नहीं होती। लड़के भी आकर्षक दिखने के लिए बहुत कुछ करते हैं। आंखोें के नीचे काले घेरे होने पर चेहरे की खूबसूरती बेदाग हो जाती है। मर्दों की इस परेशानी के पीछे बहुत से कारण हो सकते हैं। जो लड़के सिगरेट पीते हैं या खान-पान का ख्याल नहीं रखते उनको यह समस्या ज्यादा होती है। घरेलू उपायों को अपना कर आप इस परेशानी से निजात पा सकते हैं। 


1. आलू
आलू को गोल काटकर 10 मिनट के लिए आंखों पर रखें। कुछ दिन लगातार ऐसा करने से आंखों के काले घेरे कम हो जाएंगे।

2. स्टील का चम्मच
रात को स्टील का 1 चम्मच  फ्रिज में रख कर ठंड़ा कर दें और सुबह इसे आंखोें के काले घेरों पर लगाएं। इसके बाद कोई बढ़िया क्वालिटी की क्रीम लगा लें। रोजाना ऐसा करने से धीरे-धीरे काले घेरे कम होने शुरू हो जाएंगे।

3. टी बैग्स
काले घेरे दूर करने के लिए इस्तेमाल किए हुए टी बैग्स को आंखों पर रखें। इससे आपकी परेशानी दूर हो जाएंगी।

4. नारियल का तेल
रोजाना आंखोें के काले घेरोें पर नारियल का तेल लगाएं। इससे घेरे कम होने शुरू हो जाएंगे।

5. टमाटर का रस
1 चम्मच टमाटर का रस और 1/2 चम्मच नींबू का रस मिलाकर 10 मिनट के लिए आंखों के काले घेरों पर लगाएं। 

6. गुलाब जल
गुलाब जल को रूई में भिगोकर आंखों के काले घेरों पर लगाएं। इसे 15 मिनट तक आंखों पर रखें। रोजाना दिन में 2 बार गुलाब जल लगाने से घेरे हल्के होने शुरू हो जाएंगे।

7. बादाम का तेल
रात को सोने से पहले आंखों के आस-पास बादाम का तेल लगाएं और सुबह ठंड़े पानी से धो लें। कुछ दिन लगातार ऐसा करने से फायदा मिलेगा।
 

Related News