फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में चल रहे कांस फिल्म फेस्टिवल में एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत 9वीं बार शामिल हुईं। रेड कारपेट पर मल्लिका ने डिजाइनर टोनी वार्ड का गाउन वियर किया, जिसमें वह स्टनिंग लग रही थी। मल्लिका का रेड कारपेट लुक स्वान लेक से इंस्पायर्ड था।
गाउन के साथ मल्लिका ने सिल्वर ईयररिंग्स वियर किए। फुटवियर में उन्होंने गोल्डन हील्स पहनी थी। मेकअप की बात करें तो उन्होंने लाइट लिप शेड लगाया था। इसी के साथ उन्होंने पोनी की हुई थी। रेड कारपेट पर अपनी स्टाइलिश अंदाज से मल्लिका ने लोगों को अपना दीवाना बनाया।
आपको बता दें कि कांस में मल्लिका एक एनजीओ को रिप्रेजेंट कर रही हैं। दीपिका पादुकोण, कंगना रनोत के बाद अब रेड कारपेट पर ऐश्वर्या राय बच्चन और सोनम कपूर भी नजर आने वाली है।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP