05 APRSUNDAY2026 8:13:02 AM
Nari

आम का पत्ता दूर करेगा घर के वास्तु दोष

  • Edited By Harpreet,
  • Updated: 10 Aug, 2019 11:40 AM
आम का पत्ता दूर करेगा घर के वास्तु दोष

लगातार जिंदगी में चली आ रही परेशानियों की वजह घऱ के वास्तु दोष होते हैं। इन छोटी-मोटी परेशानियों से पीछा छुड़वाने के लिए वास्तु शास्त्रों में बहुत से आसान टोटके बताए गए हैं। आज हम बात करेंगे कुछ ऐसे शुभ पेड़ों की जिनके पत्ते भगवान को चढ़ाने से घर के तमाम वास्तु दोष दूर होते हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर कौन से पत्ते अर्पित करने से दूर होंगे घर के वास्तु दोष...

आम के पत्ते

घर के मंदिर में भगवान शिव को आम के पत्ते अर्पित करने से वे अपने भक्तों का दुर्भाग्य दूर करते हैं। काफी समय से चली आ रही धन संबंधित परेशानियां भी दूर होती है। आम का पत्ता घर में मंदिर में रखने से तमाम वास्तु दोष कुछ ही दिनों में दूर हो जाते हैं।

पीपल के पत्ते

घर में पीपल का पौधा लगाने के साथ-साथ भगवान शिव को पीपल के पत्ते अर्पित करने से कई तरह के वास्तु दोष दूर होते हैं। जिससे धन लाभ होने की संभावनाएं बनती है। साथ ही घर के सभी सदस्य सदा तंदरुस्त रहते हैं।

PunjabKesari,nari

अशोक के पत्ते

वीरवार के दिन अशोक के पत्ते भगवान शिव को अर्पित करने से संतान से जुड़े कष्ट दूर होते हैं। साथ ही समाज में आपको मान सम्मान की प्राप्ति होती है।

बरगद के पत्ते

बरगद के पत्ते महादेव को अर्पित करने से भगवान शिव के साथ-साथ मां पार्वती जी बहुत खुश होती हैं। जिससे वह महादेव के भक्तों की हर परेशानी में रक्षा करती हैं। साथ ही दुर्घटनाओं से बचाव भी करती हैं।

बिल्व पत्र

भगवान शिव को बिल्व के पत्ते चढ़ाने से मनुष्य के सभी दुख दूर होते है। खासकर मंगलवार के दिन शिव जी को बिल्व पत्र चढ़ाने से आपकी हर मनोकामना पूरी होती है। 

PunjabKesari,nari


 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News