26 APRFRIDAY2024 10:03:13 AM
Nari

CoronaLockdown: ऋतिक के घर यूं समय बिता रही है उनकी एक्स पत्नी सुजैन

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 01 Apr, 2020 03:11 PM
CoronaLockdown: ऋतिक के घर यूं समय बिता रही है उनकी एक्स पत्नी सुजैन

देश में जहां कोरोना के कारण लॉकडाउन है वहीं सेलेब्स घर पर रह कर ही अपना टाइम स्पेंड कर रहे है। इसी बीच बॉलीवुड के स्टार ऋतिक रोशन और उनकी पत्नी अलग होने के बाद दुबारा फिर एक दूसरे के करीब आ गए है। 


 सुजैन कुछ दिनों के लिए ऋतिक के घर पर ही रह रही है। चाहे सुजैन अपने बच्चों की खातिर ऋतिक के घर आई हो लेकिन दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुशी खुशी टाइम स्पेंड करते दिखाई दे रहे है।


जहां ऋतिक इस लॉकडाउन में अपने अलग-अलग सिक्लस को बढ़ावा दे रहे है वहीं सुजैन ने ऋतिक के घर को अपने टैम्परेरी ऑफिस में बदल लिया है। इसकी फोटोज भी सुजैन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की वहीं ऋतिक ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की  जिसमें वह पियानो बजाते हुए नजर आ रहे है इस वीडियो में सुजैन भी दिखाई दे रही है। दोनों बेहद अच्छे से एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं।


आपको बता दें कि कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच सुजैन खान कुछ दिन के लिए  ऋतिक के घर आई हैं इस बात की जानकारी  ऋतिक ने अपने एक पोस्ट के जरिए दी थी। 
अपने अलग होने पर सुजैन हमेशा यही कहती दिखाई देती है कि चाहे वह और ऋतिक अलग हो गए हो लेकिन वह अब भी एक अच्छे दोस्त है और दोनों में वो दोस्ती खूब नजर भी आती है। 

Related News