25 APRTHURSDAY2024 12:21:18 PM
Nari

'कुमकुम भाग्य' की इंदू दादी का निधन, सदमे में शो को-स्टार्स

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 19 Oct, 2020 10:33 AM
'कुमकुम भाग्य' की इंदू दादी का निधन, सदमे में शो को-स्टार्स

फिल्म जगत हो या टीवी इंडस्ट्री साल 2020 दोनों के लिए काफी बुरा साबित हो रहा है। साल की शुरूआत से ही कई दिग्गज स्टार्स इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। वहीं अब टीवी इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है। टीवी सीरियल 'कुमकुम भाग्य' में इंदू दादी के नाम से पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस जरीना रोशन खान का 54 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। 

PunjabKesari

मिली जानकारी के मुताबिक जरीना रोशन का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ है। जरीना के अचानक निधन से 'कुमकुम भाग्य' की पूरी टीम सदमे में है। वहीं कई स्टार्स ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। एक्ट्रेस कृति झा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जरीना रोशन को याद करते हुए उनके साथ एक तस्वीर और उनकी एक वीडियो शेयर की है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

💔...

A post shared by Sriti Jha (@itisriti) on Oct 18, 2020 at 9:21am PDT

 

वहीं इस सीरियल में अभिषेक प्रेम मेहरा का किरदार निभा रहे एक्टर शब्बीर अहलूवालिया ने जरीना रोशन के साथ सेल्फी शेयर की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'ये चांद सा रोशन चेहरा।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Ye chand sa Roshan Chehera 💔

A post shared by Shabir Ahluwalia (@shabirahluwalia) on Oct 18, 2020 at 9:07am PDT

 

आपको बता दें जरीना रोशन खान ने ये 'रिश्ता क्या कहलाता है', 'कुमकुम भाग्य' समेत कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। इसके साथ ही उन्होंने कई फिल्मों में भी अपनी बेहतरीन एक्टिंग का हुनर दिखाया। लेकिन उन्हें पहचान टीवी सीरियल्स से मिली।

Related News