23 APRTUESDAY2024 5:29:25 AM
Nari

प्रैग्नेंसी में मॉर्निंग सिकनेस की प्रॉब्लम होने पर दिखते हैं ये संकेत

  • Updated: 20 Jun, 2018 11:58 AM
प्रैग्नेंसी में मॉर्निंग सिकनेस की प्रॉब्लम होने पर दिखते हैं ये संकेत

प्रैग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कई हेल्थ प्रॉब्लम्स सामना करना पड़ता है। उन्हें इस दौरान सुबह उठते हुए उल्टी आना, जी मिचलाना और पेट में दर्द जैसी समस्या होती है, जिसे मॉर्निंग सिकनेस कहते हैं। वैसे तो यह समस्या आम होती है लेकिन अगर यह समस्या बढ़ने लगे यानि हर समय रहने लगे तो यह गंभीर रूप ले लेती है। मॉर्निंग सिकनेस की समस्या ज्यादा हो जाने को हाइपरमेसिस ग्रेविडेरम कहते हैं। आइए जानिए अत्यधिक मॉर्निंग सिकनेस यानि हाइपरमेसिस ग्रेविडेरम होने पर क्या संकेत देखने को मिलते हैं और इसके होने का क्या कारण है?

अत्यधिक मॉर्निंग सिकनेस क्या होती है
गर्भवती महिलाओं को बहुत ज्यादा उल्टियां आने पर और पेट दर्द होने पर अत्यधिक मॉर्निंग सिकनेस यानि हाइपरमेसिस ग्रेविडेरम की समस्या होती है। इस परिस्थिति में महिला को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ सकता है। इससे बच्चे को भी नुकसान हो सकता है।

हाइपरमेसिस ग्रेविडेरम के संकेत
1. बहुत ज्यादा उल्टियां आना और साथ में वजन कम होना।
2. सिर दर्द रहना और बेहोश होना।
3. ब्लड प्रेशर लो रहना।
4. डिहाईड्रेशन की समस्या होना।
5. बार-बार पेशाब आना।

क्यों होती है मॉर्निंग सिकनेस
शरीर में हृयूमन क्रोनिक गोनाडोट्रोपिन (एचसीबी) हार्मोन होता है, जिसके बढ़ जाने पर मॉर्निंग सिकनेस की समस्या होती है। इसके आलावा इसके और भी कई कारण हो सकते हैं।

मॉर्निंग सिकनेस का बच्चे पर प्रभाव
मॉर्निंग सिकनेस नॉर्मल होने पर बच्चे पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता लेकिन यह समस्या गंभीर होने पर भ्रूण पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे बच्चे का वजन और विकास दोनों प्रभावित होते हैं।

मॉर्निंग सिकनेस होने पर इन बातों का रखें ख्याल
इस प्रॉब्लम को कम करने के लिए अपने डाइट प्लान में बदलाव करके देखें। इसके लिए आप एकदम ज्यादा कुछ न खाएं। थोड़े-थोड़े समय बाद कुछ खाते रहें। डिहाइड्रेशन की समस्या कम करने के लिए खूब पानी पीएं। अगर आपको फर्क नजर आएं तो तुरंत डॉक्टर से ट्रीटमेंट करवाएं।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News