26 APRFRIDAY2024 8:15:49 AM
Nari

शरीर में इन 3 विटामिन्स की कमी बना सकती है बहरा

  • Updated: 12 Jun, 2018 06:38 PM
शरीर में इन 3 विटामिन्स की कमी बना सकती है बहरा

लाइफस्टाइल बदलने से हेल्थ समस्याएं भी बढ़ती जा रही है। उनमें से एक समस्या है बहरापन। यह समस्या कुछ लोगों को बचपन से होती है और कुछ लोगों की किसी दुर्घटना या अपनी लापरवाही जैसे ज्यादा ऊंची आवाज में गाने सुनना, मोबाईल फोन का ज्यादा इस्तेमाल, अधिक शोर वाली जगह पर रहने से भी हो सकती है। इसके अलावा शरीर में किसी विटामिन्स की कमी के कारण भी सुनने की शक्ति कम हो सकती है। आइए जानिए किस विटामिन्स के कारण होता है बहरापन।

इन विटामिन्स की कमी कारण होता है बहरापन
शरीर को हैल्दी रखने के लिए विटामिन्स और पोषक तत्वों की पूर्ति होना बहुत जरूरी है। अगर इन में किसी भी चीज की कमी हो जाएं तो शरीर को कई रोग घेरने लगते हैं। इसी तरह अगर शरीर में विटामिन सी, ई और डी की कमी हो जाए तो बहरेपन की समस्या हो सकती है। इसलिए बहरेपन की समस्या से बचने के लिए अपनी डाइट में विटामिन सी, ई और डी युक्त आहार शामिल करें। इसके अलावा कुछ घरेलू उपायों से बहरेपन की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

1. सरसों का तेल और तुलसी
इसके लिए सरसों के तेल में तुलसी के पत्ते डाल कर अच्छी तरह गर्म करें और फिर उसे ठंडा करके कान में डालें।

2. सरसों का तेल और धनिया
इस उपाय को करने के लिए सरसों के तेल में कुछ दाने धनिए के डाल कर इसे तब तक गर्म करें, जब तक यह आधा न रह जाए। फिर इसे ठंडा करके कान में 1-1 बूंद डालें।

3. प्याज
बहरेपन से छुटकारा पाने के लिए सफेद प्याज का रस कान में डालें।

4. हींग और दूध
दूध में चुटकी भर हींग डालकर अच्छी तरह मिलाएं और इसे कान में डालें। 

5. लहसुन और सरसों का तेल
सरसों के तेल में लहसुन की 7-8 कलियां डाल कर इसे तब तक पकाएं, जब तक यह काली न पड़ जाएं। फिर इसे छान कर ठंडा करके बूंद-बूंद करके कान में डालें।

6. बेल और अनार के पत्ते
इसके लिए 1-1 चम्मच बेल और अनार के पत्तों का रस लेकर उसे 100 ग्राम सरसों के तेल में गर्म करें। जब यह आधा रह जाए तो उसे इसे ठंडा करके कान में डालें। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News