26 APRFRIDAY2024 6:11:04 AM
Nari

शौकीन मिजाज होती है मूलांक 6 में पैदा हुई लड़कियां, जीती है Luxury Life

  • Edited By neetu,
  • Updated: 20 Jul, 2021 02:44 PM
शौकीन मिजाज होती है मूलांक 6 में पैदा हुई लड़कियां, जीती है Luxury Life

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, हर किसी का स्वभाव दूसरे से अलग होने का कारण राशि व जन्म की तारीख होती है। वहीं जन्म तारीख से भी हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ता है। अंकशास्त्री के अनुसार, किसी भी महीने की 6, 15, 24 में पैदा हुई लड़कियों का मूलांक 6 माना जाता है। इनका स्वामी ग्रह शुक्र होने से ये काफी आकर्षित होती है। इसके साथ ही इनके जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। चलिए जानते हैं मूलांक 6 वाली लड़कियों के बारे में विस्तार से...

पैसों के मामले में लक्की

मूलांक 6 वाली लड़कियां पैसों के मामले में लक्की मानी जाती है। ऐसे में ये जीवन में हर सुख-सुविधा का खूब लाभ उठाती है। वैसे तो ये हर बार सोच-समझकर पैसे खर्च करने में विश्वास रखती है। मगर कई बार अधिक खर्चा करने में बाद में पछताती है।

अट्रैक्टिव

ये लड़कियां दिखने में बेहद अट्रैक्टिव होती है। ऐसे में लड़के जल्दी ही इनसे इंप्रेस होकर इनके दोस्त बनने की कोशिश करते हैं।

PunjabKesari

रोमांटिक

आकर्षित होने के साथ मूलांक 6 की लड़कियां रोमांटिक होती है। ये पार्टनर के साथ जिंदगी को अच्छे से एन्जॉय करती है। ऐसे में इनकी मैरिड लाइफ बेहद खुशनुमा बीतती है।

शौकीन मिजाज

ये लड़कियां किसी बंधन में रहने की जगह पर खुलकर जिंदगी जीना पसंद होता है। ये जिंदगी को पूरी तरह के एन्जॉय करती है।

शांति प्रिय

नेचर से ये लड़कियां शांति पसंद होती है। इन लड़कियों को बिना मतलब का झगड़ा करना पसंद नहीं होता है। ये हर बात को शांति से सुलझाना सही समझती है।

PunjabKesari

रिश्तों को लेकर ईमानदार

ये लड़कियां दिल की साफ व केयरिंग होती है। ऐसे में ये अपने से जुड़ा हर रिश्ता ईमानदारी से निभाती है। ऐसे में इनका पार्टनर व परिवार के अन्य सदस्य इनसे हमेशा खुश रहते हैं।

मिलनसार

ये लड़कियां मिलनसार होने से हर किसी के साथ जल्दी ही घुल-मिल जाती है। ऐसे में इनकी दोस्तों की लिस्ट काफी लंबी होती है।

जिम्मेदारियों को निभाने वाली

मूलांक 6 वाली लड़कियां जिम्मेदार होती है। ऐसे में घर हो या ऑफिस ये अपनी हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाती है।

बातें शेयर ना करने वाली

वैसे तो ये लड़कियां दूसरों के दुख में दुखी हो जाती है। साथ ही उनकी समस्या का हल निकालने में उनकी मदद को तैयार रहती है। मगर खुद के दुख व बातों को दूसरों से शेयर करने में कतराती है।

मूलांक 6 वाली लड़कियों की कमियां

बात इनकी कमी की करें तो ये जल्दी ही सामने वाले पर विश्वास कर लेती है। ऐसे में कई बार इन्हें परेशानियों झेलनी पड़ती है। साथ ही अक्सर ये लड़कियां अधिक खर्चा करने पर भी बाद में पछताती है। इसके अलावा ये किसी भी काम में जरूरत से ज्यादा उत्साहित हो जाती है। ऐसे में कई बार इनके बार पूरे होने की जगह पर बिगड़ जाते हैं।

 

Related News