26 APRFRIDAY2024 9:59:10 AM
Nari

अपने किचन गार्डन में उगाएं ये चीजें

  • Updated: 04 Jul, 2017 11:04 AM
अपने किचन गार्डन में उगाएं ये चीजें

पंजाब केसरी(इंटीरियर डैकोरेशन)- घर के आंगन में छोटे-छोट पौधे लगे हुए हो तो घर की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। आजकल घरों में किचन गार्डन को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। जरूरी नहीं कि किचन गार्डन रसोई के आस पास हो। घर की किसी खुली जगह का इस्तेमाल आप इसके लिए कर सकते हैं। इसमें उगाई जाने वाली सब्जियों का इस्तेमाल आप खाने में कर सकते हैं। आइए जाने कौन सी चीजें आप आसानी से उगा सकते हैं। 


धनिया
धनिया उगाने के लिए ज्यादा जगह का जरूरत नहीं पड़ती। इसके लिए कुछ खास केयर भी नहीं करनी पड़ती। आप किसी छोटे से गमले में धनिए के बीज डालकर धनिया उगा सकते हैं। 

लेमन थायम
लेमन थामस को चाय में डालकल पिया जाता है। यह सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। बालकोनी में इसे छोटे से गमले में उगा सकते हैं। यह बहुत तेजी से बढ़ता है। 

पार्सले
पार्सले गमले में उगाया तो जा सकता है लेकिन इसे पनपने में समय लगता है। यह पौधा जब पूरी तरह से पनप जाता है तो बहुत खूबसूरत लगता है। इसे आप खाने में इस्तेमाल कर सकते हैं। 

तुलसी
घर में तुलसी का पौधा लगाने से वातावरण तो शुद्ध रहता ही है, इसके साथ-साथ यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इससे सर्दी,जुखाम और बुखार जैसी परेशानियों से राहत मिलती है। 
 

Related News