05 APRSUNDAY2026 8:41:44 AM
Nari

दिवाली पार्टी में इब्राहिम ने मचाई 'तबाही', एक्स हसबैंड के निधन के बाद मुस्कुराती दिखीं करिश्मा

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 19 Oct, 2025 03:25 PM
दिवाली पार्टी में इब्राहिम ने मचाई 'तबाही', एक्स हसबैंड के निधन के बाद मुस्कुराती दिखीं करिश्मा

 नारी डेस्क : बॉलीवुड में दिवाली का जश्न पूरे शबाब पर है और इस बार करीना कपूर खान की प्री-दिवाली पार्टी ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। घर पर रखी गई इस इंटिमेट पार्टी में परिवार के खास लोगों और करीबी दोस्तों ने शिरकत की। लेकिन इस पार्टी का असली सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बने इब्राहिम अली खान, जिन्होंने अपने दोनों छोटे भाइयों तैमूर और जेह के साथ मिलकर पूरी महफिल लूट ली।

इब्राहिम ने मचाई 'तीनों भाई, तीनों तबाही'

करीना कपूर के सौतेले बेटे इब्राहिम अली खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह तैमूर और जेह के साथ मज़ेदार अंदाज़ में नजर आ रहे हैं। तीनों भाइयों के चेहरों की मासूमियत और मस्ती ने फैंस का दिल जीत लिया है। फोटो शेयर करते हुए इब्राहिम ने लिखा  “तीनों भाई, तीनों तबाही।” यह कैप्शन सोशल मीडिया पर इतना वायरल हो गया कि लोगों ने कमेंट्स में इब्राहिम की तारीफों के पुल बांध दिए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

करीना का सीक्रेट दिवाली बैश

करीना कपूर ने अपने घर पर बिना ज्यादा शोर-शराबे के इंटिमेट दिवाली पार्टी रखी थी। इस जश्न में करीना के परिवार और उनके करीबी दोस्त ही शामिल हुए। फोटोज़ में करीना पारंपरिक आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं पति सैफ अली खान भी रॉयल लुक में नजर आए। सोहा अली खान और अमृता अरोड़ा जैसी करीना की क्लोज फ्रेंड्स ने भी पार्टी की झलकियां शेयर कीं, जिन्हें देखकर फैंस ने कहा “पटौदी परिवार की दिवाली सबसे रॉयल।”

 एक्स हसबैंड के निधन के बाद मुस्कुराती दिखीं लोलो

इस पार्टी में करीना की बहन करिश्मा कपूर (लोलो) भी शामिल हुईं। हाल ही में वह अपने एक्स हसबैंड संजय कपूर के निधन के बाद मायूस नजर आई थीं, लेकिन इस पार्टी में लोलो फिर से मुस्कुराती दिखीं। उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट कलर के खूबसूरत आउटफिट में पार्टी अटेंड की और दोस्तों के साथ हंसती-मुस्कुराती नजर आईं। उनकी फोटोज़ को देखकर फैंस ने कहा  “लोलो फिर से अपने पुराने अंदाज में लौट आई हैं।”

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Soha (@sakpataudi)

 सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिवाली का ग्लैमर

सोहा अली खान, अमृता अरोड़ा और करिश्मा कपूर ने इस पार्टी की झलकियां इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जिन्हें फैंस ने खूब पसंद किया। करीना और करिश्मा की साथ वाली फोटो को लेकर लोगों ने लिखा  “दोनों बहनें आज भी बॉलीवुड की सबसे ग्रेसफुल डिवाज हैं।”

नतीजा: कपूर परिवार की दिवाली ने जीता फैंस का दिल

इस पार्टी ने यह साबित कर दिया कि कपूर खानदान की दिवाली सबसे खास होती है  जहां रॉयल्टी, परिवारिक प्यार और मस्ती तीनों एक साथ दिखते हैं। इब्राहिम, तैमूर और जेह की फोटो तो अब इस साल की “सबसे प्यारी दिवाली मोमेंट” बन चुकी है।

 


  
 

 

Related News