15 DECMONDAY2025 10:38:46 AM
Nari

कपूर फैमिली के स्टारकिड्स में कौन है सबसे बड़ा कैमरा लवर? पैपाराजी को देखकर ही बनाने लगते हैं मुंह!

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 24 Jun, 2025 05:25 PM
कपूर फैमिली के स्टारकिड्स में कौन है सबसे बड़ा कैमरा लवर? पैपाराजी को देखकर ही बनाने लगते हैं मुंह!

 नारी डेस्क: कपूर फैमिली के बच्चे जिन्हें देखने के लिए फैंस काफी बेताब रहते हैं। राज कपूर के नाती-पोती तैमूर, जेह और राहा की तो एक झलक पाने के लिए पैपाराजी खूब मशक्कत करते हैं लेकिन परिवार में इनके अलावा और भी बहुत सारे बच्चे हैं जो भले ही तैमूर-राहा जितने पॉपुलर किड्स ना हो लेकिन आए दिन स्पॉट जरूर हो जाते हैं।

इन दिनों नीतू कपूर की नातिन समायरा कपूर साहनी खूब सुर्खियों में हैं और सुर्खियों में रहने की वजह उनका पैपाराजी को खुल के बातें करना और पोज देना है। लोग उन्हें क्यूट, कैमरा अटेंशन सीकर भी कह देते हैं क्योंकि समायरा कैमरा फ्रैंडली हैं। वह जब कैमरे में स्पॉट होती है तो उनके चेहरे पर अलग ही खुशी दिखती हैं। मां रिद्धिमा कपूर साहनी  और नानी नीतू कपूर दोनों ही उन्हें कैमरा फ्रैंडली होने से रोकती है लेकिन समायरा पोज दे ही देती हैं हालांकि करिश्मा कपूर के दोनों बच्चे, बेटी समायरा और बेटा कियान कपूर  लाइमलाइट से दूर रहते हैं। समायरा अभी पढ़ रही है खास मौकों पर मां के साथ नजर आती है लेकिन लाइमलाइट से करिश्मा के बच्चों का खास लगाव देखने को नहीं मिलता।  करिश्मा कपूर भी अपने दोनों बच्चों के साथ मायके में ही रहती हैं। समायरा 18 साल की हो चुकी हैं और उनका लुक भी अब काफी बदल गया है।

वहीं करीना के दोनों लाडले तैमूर अली खान और जेह अली खान अपनी छोटी छोटी शरारतों के लिए सुर्खियां बटौरते हैं हालांकि अब करीना और सैफ के उठाए कदम के चलते वह कैमरे में कैद नहीं हो पाते और उसी तरह ही आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर भी लाइमलाइट से दूर ही हैं।

 तैमूर पर हमेशा से ही पैपाराजी का फोक्स रहा है। वहीं उनके छोटे भाई जेह कुछ कम नहीं है। तैमूर जहां देखने में पापा की तरह लगते हैं, वहीं जेह अपने नानका फैमिली पर है। जेह के फीचर्स उनकी मां, नाना और परनाना जैसे लगते हैं।

रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी की बेटी समायरा । समायरा भी अपनी नानका फैमिली से ही मेल खाती हैं। वह अपने नाना-नानी के साथ खूब टाइम स्पेंड करती रही हैं। ऋषि जी उन्हें बहुत प्यार करते थे। फिलहाल अब तो समायरा काफी बड़ी हो गई हैं। अभी वह पढ़ाई में बिजी हैं।   

राज कपूर की बेटियां ऋतु नंदा और रीमा जैन के बच्चों के भी बच्चे हैं जो लाइमलाइट में रहते हैं। ऋतु नंदा के बेटे निखिल नंदा और अमिताभ की बेटी श्वेता नंदा के बच्चे नव्या और अगस्तया भी कपूर फैमिली के बच्चे हैं। दोनों इंडस्ट्री में एक्टिव भी हैं। वहीं रीमा जैन के बेटे अरमान जैन के घर बेबी बॉय है। 

राज कपूर के छोटे भाई, शशि कपूर और शम्मी कपूर के भी नाती-पोती हैं लेकिन सबसे ज्यादा लाइमलाइट में राज कपूर की ही फैमिली और बच्चे ही रहे हैं। राहा-तैमूर, जेह, समायरा कपूर, कियान कपूर, समायरा साहनी, नव्या, अगस्तया नंदा वो स्टारकिड्स हैं जो इंडस्ट्री में लाइमलाइट भी बटौर रहे हैं और आगे इंडस्ट्री पर बतौर एक्टर राज भी कर सकते हैं।

आपको क्या लग रहा है कि कपूर फैमिली का कौन सा चिराग इंडस्ट्री में एंट्री लेगा और आपका फेवरेट कपूर किड कौन सा है। हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
 
  

 
 

Related News