26 MARWEDNESDAY2025 5:44:11 AM
Nari

कंगना रनौत Birthday: बॉलीवुड के इन सुपरस्टार्स से इश्क, फिर भी आज तक क्यों हैं कुंवारी?

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 23 Mar, 2025 10:30 AM
कंगना रनौत Birthday: बॉलीवुड के इन सुपरस्टार्स से इश्क, फिर भी आज तक क्यों हैं कुंवारी?

नारी डेस्क: कंगना रनौत का आज यानी 23 मार्च को 39वां बर्थडे है, और वह अपनी जिंदगी के इस खास दिन को सेलिब्रेट कर रही हैं। बॉलीवुड में बेबाकी के लिए मशहूर कंगना रनौत ने अपनी एक्टिंग से तो सभी का दिल जीता ही है, साथ ही उनका लव अफेयर भी हमेशा चर्चा में रहा है। कंगना के अफेयर की लिस्ट लंबी है, जिसमें कई बड़े बॉलीवुड एक्टर्स का नाम शामिल है। इसके बावजूद, कंगना अभी तक कुंवारी हैं। आइए जानते हैं कंगना के लव अफेयर के बारे में।

आदित्य पंचोली

कंगना रनौत का नाम बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आदित्य पंचोली के साथ भी जुड़ा था। इन दोनों के रिश्ते को लेकर उस वक्त काफी विवाद हुआ था, और यह अफेयर भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाया।

PunjabKesari

अध्यान सुमन

कंगना का नाम अभिनेता अध्ययन सुमन के साथ भी जोड़ा गया। दोनों का अफेयर काफी समय तक चला, लेकिन यह रिश्ते बुरी तरह से खत्म हुआ। अध्ययन सुमन ने कंगना पर काला जादू करने का आरोप भी लगाया था।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें: सुशांत की मौत पर CBI का बड़ा खुलासा: हत्या नहीं,असली वजह थी ये...

अजय देवगन

कंगना का अफेयर बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अजय देवगन के साथ भी रहा। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया, और इसी दौरान उनकी नजदीकियां बढ़ीं। हालांकि, अजय देवगन ने इन खबरों को महज अफवाह बताया था।

PunjabKesari

ऋतिक रोशन

कंगना रनौत और ऋतिक रोशन का अफेयर बॉलीवुड के सबसे चर्चित रिश्तों में से एक था। दोनों लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे, लेकिन यह रिश्ता भी अंत में टूट गया। कंगना और ऋतिक के ब्रेकअप के बाद कई मेल लीक हुए थे, और कंगना ने ऋतिक पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे।

PunjabKesari

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत ने हाल ही में फिल्म 'इमरजेंसी' में इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था। यह फिल्म उनके करियर की एक और महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुई। कंगना का व्यक्तिगत जीवन और उनके अफेयर हमेशा मीडिया में चर्चा का विषय बने रहते हैं, लेकिन इस सबके बावजूद वह आज भी कुंवारी हैं।
  

 

Related News