24 JANSATURDAY2026 2:08:10 PM
Nari

भारतीय महिलाओं का गोल्ड स्टॉक 11 देशों से भी ज्यादा, कई को महाशक्तियों  छोड़ा पीछे

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 24 Jan, 2026 11:41 AM
भारतीय महिलाओं का गोल्ड स्टॉक 11 देशों से भी ज्यादा, कई को महाशक्तियों  छोड़ा पीछे

नारी डेस्क:  भारतीय महिलाओं की बचत और सोने के प्रति आस्था ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, भारतीय महिलाओं के पास करीब 34,600 टन सोना है, जो अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, चीन जैसे 11 बड़े देशों के कुल सरकारी स्वर्ण भंडार से भी ज्यादा है। विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में सोना सिर्फ गहना नहीं, बल्कि सुरक्षा, परंपरा और आर्थिक मजबूती का प्रतीक माना जाता है। शादी-ब्याह, त्योहारों और मुश्किल समय में भारतीय महिलाएं सोने को सबसे सुरक्षित निवेश मानती हैं।

सरकारी भंडार से कहीं ज्यादा महिलाओं के पास सोना

जहां भारत सरकार के पास करीब 880 टन सोना है, वहीं अकेले भारतीय महिलाओं के पास मौजूद सोना कई वैश्विक महाशक्तियों को भी पीछे छोड़ देता है।
अगर महिलाओं और सरकार के सोने को मिलाकर देखा जाए, तो भारत में कुल 35,480 टन सोने का भंडार मौजूद है। आर्थिक जानकारों के मुताबिक, सोने की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बीच यह भंडार भारतीय परिवारों के लिए एक मजबूत आर्थिक सुरक्षा कवच बनकर उभरा है।

अमेरिका के पास सबसे बड़ा सरकारी स्वर्ण भंडार

दुनिया में सबसे ज्यादा सरकारी सोना अमेरिका के पास है, करीब 8,133 टन। इसके बाद जर्मनी, इटली और फ्रांस जैसे यूरोपीय देशों का नाम आता है। हालांकि भारत सरकारी सोने के मामले में मध्यम रैंक पर है, लेकिन भारतीय महिलाओं का निजी सोना इसे वैश्विक स्तर पर बेहद खास बनाता है।

आंकड़ों पर एक नजर (टन में)

भारतीय महिलाएं: 34,600 टन

अमेरिका: 8,133 टन

जर्मनी: 3,350 टन

इटली: 2,452 टन

फ्रांस: 2,437 टन

रूस: 2,330 टन

चीन: 2,304 टन

स्विट्ज़रलैंड: 1,040 टन

ये भी पढ़ें:  जब बसंत के कदम पड़े निज़ामुद्दीन पर, दिल्ली गाए 700 साल पुरानी सूफ़ी परंपरा का जादू

भारत (सरकारी रिज़र्व): 880 टन

जापान: 846 टन

नीदरलैंड: 612 टन

पोलैंड: 543 टन

यह आंकड़े साफ दिखाते हैं कि भारतीय महिलाओं की बचत की आदत और सोने पर भरोसा न सिर्फ घरेलू अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है, बल्कि भारत को वैश्विक स्तर पर भी एक अलग पहचान देता है।  

 

Related News