12 APRSATURDAY2025 11:48:31 PM
Nari

इस मंदिर में  राम जी को दी जाती है तोपों की सलामी, भगवान की राजा के जैसे होती है सुरक्षा

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 05 Apr, 2025 05:17 PM
इस मंदिर में  राम जी को दी जाती है तोपों की सलामी, भगवान की राजा के जैसे होती है सुरक्षा

नारी डेस्क: आमतौर पर सभी मंदिरों में भगवान की पूजा होती है और फिर आरती की जाती है। पर क्या आप जानते हैं कि भारत में एक मंदिर ऐसा भी है, जहां पर आरती नहीं बल्कि भगवान को पुलिस सलामी देती है। यहां प्रभु राम को भगवान की तरह नहीं बल्कि एक राजा की तरह माना जाता है। यही परंपरा इस मंदिर को अन्य मंदिरों से एकदम अलग बनाती हैं। 
PunjabKesari

मध्य प्रदेश के एक छोटे सा गांव ओरछा में स्थित यह मंदिर अपने आप में ही खास है। यहां सरकारी प्रोटोकॉल की तरह भगवान राम को रोजाना गार्ड ऑफ ऑनर और तोपों की सलामी दी जाती है। कहा जाता है कि भगवान राम की मूर्ति को रानी गणेश कुंवर अयोध्या से लाई थीं।  मूर्ति को पहले रानी के महल में रखा गया था और उसी को मंदिर बना दिया गया।  इसीलिए यह स्थान अब भी "राम राजा मंदिर" कहलाता है।
PunjabKesari

मंदिर में भगवान राम की राजा के जैसे सुरक्षा होती है।  उनकी सेवा के लिए मंदिर में सेनापति, सेवक और दरबार व्यवस्था मौजूद है।राम नवमी के अवसर पर यहां तोपों की सलामी के साथ बेहद ही बहुत भव्य पूजा होती है।ओरछा में ऐसा विश्वास है कि भगवान राम आज भी राज्य के राजा हैं, और स्थानीय प्रशासन उन्हें राजा मानकर काम करता है। भगवान राम के लिए सुबह उठना, स्नान, भोग, दरबार, और रात का शयनसब कुछ एक राजा की दिनचर्या के अनुसार होता है।
PunjabKesari

यहां दिन में चार बार आरती होती है: सुबह 8 बजे, दोपहर 12.30 बजे राजभोग आरती, शाम 8 बजे शाम की आरती, और रात 10.30 बजे शयन आरती।  मंदिर पूरे साल दर्शन के लिए खुला रहता है।  सबसे अच्छा समय राम नवमी, दशहरा, या सर्दियों के मौसम  में होता है। इस मंदिर में राम राजा के अलावा सीता, लक्ष्मण और हनुमान की मूर्तियां भी स्थापित हैं। यहां आप मंदिर के अलावा आसपास के पुराने किले और इमारतें देख सकते हैं. 
 

Related News