26 APRFRIDAY2024 2:57:29 PM
Nari

Vastu Tips: अगर घर में होंगी ये 8 चीजें तो बनी रहेगी पैसों की किल्लत

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 23 Mar, 2019 12:43 PM
Vastu Tips: अगर घर में होंगी ये 8 चीजें तो बनी रहेगी पैसों की किल्लत

अच्छी कमाई होने के बावजूद भी कई बार घर में पैसों की तंगी बनी रहती है। अगर आप भी पैसों की किल्लत से परेशान है तो अपने घर के वास्तु पर नजर डालिए। वास्तु विज्ञान के अनुसार, घर में मौजूद कुछ गलत चीजें पैसों की हानि का कारण बनती हैं। जिस घर में ये चीजें होती हैं वहां कभी भी पैसों में बढ़ोतरी नहीं होती। आर्थिक परेशानी के साथ-साथ इससे पारिवारिक जीवन में मनमुटाव और मानसिक परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। तो अगर आपके घर में भी ये 7 चीजें मौजूद है तो उसे तुरंत निकाल दें।

 

मकड़ी का जाला

मकड़ी का जाला ना सिर्फ घर की शोभा खराब करता है बलिक् यह अशुभ संकेत भी माना जाता है। ऐसे में कोशिश करें कि घर में मकड़ी का जाला ना हो। वास्तु के अनुसार, इससे घर में उलझन, लड़ाई-झगड़े और पैसों की किल्लत बढ़ती है।

PunjabKesari

कबूतर का घोंसला

अगर आपकी घर की छत पर या अंदर कबूतर का घोंसला है तो उसे तुरंत हटा दें क्योंकि इससे घर में पैसों की हानि की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही माना जाता है इससे घर पर कोई बड़ी मुसीबत आ सकती है।

 

मधुमक्खी का छत्ता

मधुमक्खी या ततैया का छत्ता भी घर में नहीं होना चाहिए। यह भी अशुभ संकेत माना जाता है। इससे आर्थिक या अन्य नुकसान हो सकता है। अगर आपके घर में भी इनका छत्ता लगा है तो इसे झट से हटा दें।

 

टूटा शीशा

अगर आपके घर में कोई टूटा शीशा पड़ा है तो उसे तुरंत फेंक दें। इससे घर में नेगिटिव एनर्जी का वास होता है। साथ ही इससे पैसों में हानि भी होती है। साथ ही अगर घर में टूटा हुआ पलंग या चारपाई रखी हो तब भी पैसों की किल्लत रहती है।

PunjabKesari

चमगादड़

वास्तु के अनुसार, घर में चमगादड़ का आना अशुभ संकेत होता है। साथ ही यह सूनेपन की निशानी है, जिसका मतलब घर में रहने वाले लोग घर छोड़कर जा सकते हैं या घर में कुछ बुरा हो सकता है।

 

नल से पानी टपकना

घर के किसी नल से लगातार पानी टपक रहा है तो बिजनेस में भारी लॉस हो सकता है। अगर आपके घर पर भी नल से पानी टपकता हो तो तुरंत उसकी मरम्मत करवाएं।

PunjabKesari

बेडरूम में नीले रंग की तस्वीर

बेडरूम में नीले रंग की तस्वीर नहीं लगाना चाहिए क्योंकि इसे भी अशुभ माना जाता है। इससे धन का नुकसान होता है। वास्तु के अनुसार बेडरूम में कभी भी फोटो फ्रेम अलमारी और तिजोरी के पास न रखें।

 

कचरे का डिब्बा

बहुत से घरों में उत्तर पूर्व यानि उत्तर पूर्व दिशा की ओर कचरे का डिब्बा रखते हैं, लेकिन क्या आपको पता है ये भी घर में कंगाली लाने का कारण बन सकता है। वास्तु शास्त्र में इसे एक तरह का दोष माना गया है।

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News