05 APRSUNDAY2026 8:46:39 AM
Nari

क्रिसमस स्पैशल: क्रिएटिव तरीके से खुद बनाएं DIY Wreath

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 23 Dec, 2020 10:09 AM
क्रिसमस स्पैशल: क्रिएटिव तरीके से खुद बनाएं DIY Wreath

अगर आपके घर में भी पुराना क्रिसमस ट्री पड़ा है तो उसे फेंकने की बजाए आप उसका इस्तेमाल डैकोरेशन का सामान बनाने के लिए भी कर सकते हैं। आज हम आपको पुराने क्रिसमस ट्री से नया व्रीथ (Wreath) बनाने का तरीका बताएंगे, जिससे पुराने ट्री का रियूज और सजावट दोनों हो जाएंगे।

अगर आपके पास पुराना क्रिसमस ट्री नहीं है तो आप इसके लिए नया ट्री या किसी दूसरे पेड़ के पत्तों का यूज सकते हैं। चलिए जानते हैं Wreath (गोलाकार हार) बनाने का तरीका...

जरूरी सामान:

क्रिसमस ट्री या दूसरे पेड़ की टाहनियां
गत्ता, कार्डबोर्ड या गोल रिंग
ग्लू गन
रिब्बन, डोरी या रस्सी

PunjabKesari

डैकोरेशन के लिए सामान:

फूल, बेल, बो, स्टार आदि

बनाने का तरीका:
1. व्रीथ बनाने के लिए सबसे पहले पेड़ की ब्रांचेस को काट लें और साइड पर रख दें।
2. गत्ते या कार्डबोर्ड को काटकर गोल रिंग बना लें। अगर आपके पास रिंग है तो इसमें पत्तों को एक-एक करके लपेटते जाएं।
3. ग्लू गन की मदद से पत्तों को अच्छी तरह चिपका दें, ताकि वो निकले नहीं।
4. अब इसके ऊपर ग्लू गन की मदद से रिब्बन, डोरी या रस्सी लगाएं, ताकि आप इसे आसानी से टांग सकें।
5. आखिर में व्रीथ को अपनी पसंद के हिसाब से रिब्बन, गेंद, फूल, स्टार से डैकोरेट कर दें।

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

बची हुई टाहनियों से भी आप व्रीथ या क्रिसमस की अन्य डैकोरेशन कर सकते हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News