12 APRSUNDAY2026 6:07:13 PM
Nari

यौन संबंध बनाने के बाद प्रेग्नेंट होने में लगता है कितना समय?

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 06 Aug, 2021 04:52 PM
यौन संबंध बनाने के बाद प्रेग्नेंट होने में लगता है कितना समय?

मां बनना किसी भी औरत के लिए सौभाग्य की बात होती है। मगर, अक्सर महिलाओं के मन में सवाल रहता है कि आखिर संबंध बनाने के बाद वह कितने समय तक प्रेग्‍नेंट हो सकती हैं। कुछ महिलाओं को लगता है कि एक बार संबंध बनाने के तुरंत बाद ही वो प्रेग्नेंट हो जाएगी जबकि ऐसा नहीं है। संबंध बनाने के तुरंत बाद कंसीव नहीं होता बल्कि इसमें थोड़ा-सा समय लग सकता है। यहां हम आपको बताएंगे कि कंसीव करने की प्रक्रिया क्‍या है और इसमें कितना समय लगता है।

इंटरकोर्स बाद के बाद कब हो सकती हैं प्रेग्नेंट?

प्रेगनेंसी उस दिन से शुरू नहीं होती जिस दिन आप इंटर कोर्स करते हैं। संबंध बनाने के बाद शुक्राणु को एक निषेचित अंडे में शामिल होने में 6 दिन तक का समय लग सकता है। फिर, निषेचित अंडे को गर्भाशय की परत में पूरी तरह से प्रत्यारोपित होने में 3-4 दिन लग सकते हैं। आरोपण के दौरान गर्भावस्था शुरू होती है, जब प्रेगनेंसी के लिए यूट्रस में हार्मोन जारी होते हैं।

PunjabKesari

निषेचन कब होता है?

निषेचन तब होता है जब अंडा और शुक्राणु फैलोपियन ट्यूब में मिलते हैं। अंडे के निकलने के 12 से 24 घंटे के बीच ही उसे निषेचित किया जा सकता है। वैज्ञानिक कहते हैं कि संबंध बनाने के तुरंत बाद भी गर्भधारण किया जा सकता है। स्खलन के 30 मिनट बाद ही शुक्राणु गर्भाशय और फैलोपियन ट्यूब के माध्यम से अंडे तक पहुंच सकता है। 

वहीं, ओव्यूलेशन के लगभग 5 दिनों के अंदर द्वारा किए गए असुरक्षित यौन संबंध से प्रेगनेंसी की संभावना बढ़ जाती है। हालांकि महिलाएं उम्र, स्‍वास्‍थ्‍य, प्रजनन अंगों व तंत्र क्रिया और संबंध बनाने के आधार पर अलग-अलग समय पर कंसीव करती हैं।

PunjabKesari

​कंसेप्‍शन में लगता है कितना समय?

इंटरकोर्स के 3 मिनट बाद कंसेप्‍शन यानि गर्भधारण हो सकता है वहीं, 5 दिन का समय भी लग सकता है। जब पुरुष का स्‍पर्म महिला की एग फैलोपियन ट्यूब में पहुंचता है तो उसे फर्टिलाइजेशन कहा जाता हैं, जो ओवुलेशन के 5-10 दिनों के बीच हो सकता है।

पीरियड्स के कितने दिन बाद आप ओव्यूलेट करती हैं?

पीरियड्स 28 दिन का चक्र होता है, जिसमें 10 से 15 दिन के बीच कुछ समय ओव्यूलेट करती हैं। चूंकि आपकी अवधि औसतन 3 से 5 दिनों तक चलती है इसलिए ओव्यूलेशन प्रभावी रूप से आपकी अवधि के 6 से 11 दिनों के भीतर होता है। ओव्यूलेशन का सही समय पीरियड्स के बाद 7 ये 14 दिनों तक का होता है यानि पीरियड्स के 14 दिन ओव्यूलेशन का सही समय होता है। हालांकि, यह मासिक चक्र महिलाओं की स्थिति के हिसाब से बदल भी सकता है। इस दौरान प्रैग्नेंट होने की संभावना करीब 27 से 33% बढ़ जाती है।

PunjabKesari

यौन संबंध बनाने के बाद कब होता है इंप्‍लांटेशन?

गर्भाशय की लाइनिंग तक पहुंचने के बाद एग भ्रूण बनाने लगता है, जिसे इंप्‍लांटेशन कहते हैं। हालांकि एग को इंप्‍लांट होने के लिए कई चरणों से गुजरना पड़ता है, जिसमें 5-20 दिन लग जाते हैं। ज्‍यादा से ज्‍यादा 15 दिनों में  इंप्‍लांटेशन हो सकता है।

कब दिखते हैं प्रेगनेंसी के लक्षण?

फर्टिलाइजेशन या इंप्‍लांटेशन होते ही प्रेगनेंसी के लक्षण नहीं दिखते। कुछ महिलाएं पीरियड्स की तारीख गुजरने के बाद तक भी प्रेगनेंसी के लक्षण महसूस नहीं करती। आमतौर पर प्रेगनेंसी के लक्षण यौन संबंध बनाने के 2 से 4 हफ्तों के बाद दिखते हैं।

PunjabKesari

Related News