26 APRFRIDAY2024 6:43:46 PM
Nari

किचन की चीजों से बनाएं कैमिकल फ्री शैंपू, ना झड़ेंगे बाल ना होगा कोई साइड-इफैक्ट

  • Edited By neetu,
  • Updated: 09 Nov, 2020 12:07 PM
किचन की चीजों से बनाएं कैमिकल फ्री शैंपू, ना झड़ेंगे बाल ना होगा कोई साइड-इफैक्ट

मौसम के बदलने व ज्यादा तनाव का असर बालों पर साफ दिखाई देने लगता है। इसके कारण बाल जड़ों से कमजोर हो टूटने, गिरने व सफेद होने लगते हैं। ऐसे में बालों की इन समस्याओं के चलते बहुत से लोग अलग-अलग व मंहगे शैंपू का इस्तेमाल करते हैं। मगर इनका असर कुछ समय तक ही रह पाता है। ऐसे में नेचुरल चीजों से तैयार शैंपू का इस्तेमाल करने से बालों को जड़ों से मजबूत कर उसकी खोई हुई चमक वापिस दिलाई जा सकती है। तो चलिए आज हम आपको आपकी किचन से मिलने वाली चीजों से 1 या 2 नहीं बल्कि 4 अलग-अलग नेचुरल शैंपू बनाने की विधि बताते हैं। इन शैंपू का इस्तेमाल कर बालों को पोषण मिलने के साथ लंबे, काले व घने होने में मदद मिलेगी।


1. एलोवेरा शैंपू 

 

सामग्री:

एलोवेरा जेल- 1/2 कप 
सामान्य शैंपू- 2 बड़े चम्मच 
पानी- 1 कप

PunjabKesari

विधि: 

1. एक बाउल में सभी चीजों को मिलाएं। 
2. फिर इसे करीब 1 घंटे तक अलग रख दें। 
3. तय समय के बाद इसे दोबारा मिलाकर बोतल में भरें। 
4. आपका शैंपू बनकर तैयार हैं। आप जिस तरह आपना शैंपू इस्तेमाल करती है। इसे ठीक उसी तरह लगाएं। 

फायदा: 

इसे बालों जड़ों से मजबूत हो सुंदर, मुलायम और शाइनी होंगें। 

2. आंवला और शिकाकाई शैंपू 

 

सामग्री:

पानी- 2-3 कप
रीठा पाउडर- 100 ग्राम
मेथीदाना पाउडर- 100 ग्राम
आंवला  पाउडर- 100 ग्राम
शिकाकाई पाउडर- 100 ग्राम

विधि: 

1. पैन को गर्म कर उसमें सभी सामग्रियां डालकर मिलाएं
2. करीबआधे घंटे तक इसके उबलने के बाद गैस बंद कर दें। 
3. तैयार मिश्रण ठंडा कर छन्नी की मदद से छानकर एक बोतल भर लें। 
4. फिर इसे बालों को धोने के लिए इस्तेमाल करें। 

फायदा: 

सभी नेचुरल होने से यह बालों को गहराई से साफ कर जड़ों से पोषित करेगा। ऐसे में डैंड्रफ की समस्या दूर हो बाल लंबे, काले व घने होने में मदद मिलेगी।

PunjabKesari

3. कैस्टर ऑयल और सिरके का शैंपू

 

सामग्रीः 

कैस्टर ऑयल (अरंडी का तेल)- 2 बड़े चम्मच  
अंडा- 1
ग्लिसरीन और सिरका- एक छोटा चम्मच 

विधिः 

1. इस शैंपू को बनाने के लिए एक कटोरी में तीनों चीजों को मिलाएं। 
2. लीजिए आपका शैंपू बनकर तैयार हैं। 
3. इसे इस्तेमाल करने के लिए पहले थोड़े से शैंपू से स्कैल्प की मसाज करें। बाद में पानी से धोएं। 

फायदा:

इससे बेजान व रूखे बालों की समस्या दूर होगी। साथ ही बाल स्कैल्प से मजबूत हो लंबे, घने व मुलायम होंगे। 

 

4. शिकाकाई और संतरे के छिलके का शैंपू

PunjabKesari

सामग्रीः 

पानी- आवश्यकतानुसार
शिकाकाई पाउडर- 200 ग्राम 
आंवला पाउडर- 200 ग्राम  
संतरे के छिलकों का पाउडर- 100 ग्राम

विधिः 

1. सबसे पहले सभी सामग्री को एक बाउल में डालकर रातभर भिगोएं। 
2. सुबह इस पानी को पैन में डालकर उबालें 
3. तैयार मिश्रण को ठंडा कर छलनी से छानकर बोतल में भरें। 
4. आपका होममेड शैंपू बनकर तैयार हैं। 

फायदा: 

इससे रूसी व सफेद बालों की समस्या दूर हो बाल लंबे, घने, मजबूत व काले होने में मदद मिलेगी।

Related News