24 APRWEDNESDAY2024 7:58:52 AM
Nari

होममेड फेशियल देगा पार्लर से ज्यादा निखार

  • Edited By Harpreet,
  • Updated: 18 Feb, 2020 01:02 PM
होममेड फेशियल देगा पार्लर से ज्यादा निखार

गोल्ड फेशियल का नाम सुनते ही महिलाएं पार्लर की तरफ रुख कर लेती हैं। मगर यदि आप चाहें तो घर पर ही गोल्ड फेशियल सा निखार पा सकती हैं। जी हां, आज हम आपको बताएंगे घर पर ही पार्लर जैसा गोल्ड फेशियल करने का तरीका...

Image result for haldi besan face pack,nari

गोल्ड फेशियल करने से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें। चेहरा क्लीन करने के लिए कच्चे दूध का इस्तेमाल करें। अगर आपका फेस ऑयली हो तो आप रोज वॉटर की मदद से इसे साफ कर सकती हैं। उसके बाद बनाएं गोल्ड फेशियल पैक।

पैक बनाने के लिए आपको चाहिए होगी...

-1 चम्मच हल्दी (कस्तूरी या गांठ वाली)
-1 चम्मच शहद
-आधा चम्मच नींबू का रस
-आधा चम्मच ऐलोवेरा जेल
-1 चम्मच दही

Image result for haldi besan face pack,nari

आपको इसी पैक की मदद से चेहरे की स्क्रबिंग भी करनी है। उसके लिए आप इस पैक में चावल का आटा या फिर बेसन मिलाएं। स्क्रबिंग करने से पहले चेहरे बादाम के तेल से चेहरे की मसाज करें। मसाज करने के बाद चेहरा स्क्रब करें। स्क्रबिंग करने के बाद गुनगुने पानी के साथ अपना चेहरा धो लें। उसके बाद लगाएं फेस पैक, फेस पैक को पूरी तरह सूखने तक चेहरे पर लगा रहने दें। सूखने के बाद हल्के हाथों से रगड़कर इसे चेहरे से रिमूव करें। आप चाहें तो इसके बाद भी बादाम के तेल से चेहरे की मसाज कर सकते हैं। 

हल्दी के फायदे

हल्की आपके चेहरे को नेचुरल तरीके से निखारने में मदद करती है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व चेहरे के सभी दाग-धब्बे कुछ ही दिनों में दूर कर देते हैं। 

बादाम का तेल

बादाम का तेल आपके चेहरे को सॉफ्टनेस देने में मदद करता है। यह आपके चेहरे को बेबी सॉफ्ट लुक देता है।

Image result for face oil masag,nari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News