27 APRSATURDAY2024 7:28:00 AM
Nari

कमाल का ये आयुर्वेदिक नुस्खा, घुटनों की ग्रीस भी बढ़ेगी और जोड़ों में नहीं होगा कभी दर्द

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 11 Dec, 2023 07:34 PM
कमाल का ये आयुर्वेदिक नुस्खा, घुटनों की ग्रीस भी बढ़ेगी और जोड़ों में नहीं होगा कभी दर्द

उम्र बढ़ने के साथ घुटनों में ग्रीस कम हो जाता है और साथ ही कमर और जोड़ों में दर्द की समस्या रहती है।  इसे ज्यादातर बढ़ती उम्र की दिक्कत के तौर पर देखा जाता है, जिसका कोई ठोस इलाज भी है। दवाएं भी जड़ से दिक्कत को खत्म नहीं करती हैं। जब तक दवा खाते रहें तब तक ही आराम रहता है, जैसी ही दवा छोड़ी वैसे ही दर्द वापस आ जाता है। कई बार तो ये दर्द इतनी बुरी तरह से बढ़ जाता है कि चलना फिरना मुश्किल हो जाता है, तो ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं की आखिर जोड़ों में दर्द होता क्यों है और इस दिक्कत को जड़ से खत्म करने वाला घरेलू इलाज...

क्यों होता है जोड़ों में दर्द

शरीर में मिनरल्स की कमी होना

अगर आपके शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स की कमी है तो जड़ो और हड्डियों में दर्द बना रहेगा। हड्डियों के लिए कैल्शियम, विटामिन डी जैसे पोषक तत्व होने बहुत जरूरी होते हैं। ऐसे में जब इन विटामिन्स और मिनरल्स की कमी होती है, तो आपको हड्डियों और जोड़ों में दर्द हो सकता है। कैल्शियम और विटामिन डी की कमी ऑस्टियोपोरोसिस का कारण बन सकता है। इस स्थिति में आपको गंभीर दर्द का अनुभव करना पड़ सकता है।

PunjabKesari

टेंडिनिटिस

ये एक ऐसी समस्या है जिसमें हड्डी और मांसपेशियों को जोड़ने वाली लचीले बैंड में सूजन आ जाती है। ये सूजन दर्दनाक हो सकती है। इससे कोहनियों, एड़ियों और कंधों पर इसको ज्यादा मामलों में देखा जा सकता है। 

रुमेटाइड आर्थराइटिस 

इसमें जोड़ों में सूजन आ जाती है। इसकी वजह से व्यक्ति को गंभीर दर्द हो सकता है। इसके अलावा गाउट भी जोड़ों में हड्डियों में दर्द पैदा कर सकता है। गाउट में शरीर में क्रिस्टल इक्ट्ठा हो जाते हैं। इसकी वजह से जोड़ों और हड्डियों में गंभीर सूजन और दर्द हो सकता है।

इंफेक्शन

अगर हड्डियों में कोई इंफेक्शन या संक्रमण होता है, तो इस स्थिति में व्यक्ति को ऑस्टियोमाइलाइटिस नाम की बीमारी हो सकती है। इस स्थिति में हड्डी की कोशिकाएं मर सकती हैं। दरअसल, जब हड्डियों में इंफेक्शन होता है, तो बोन सेल्स डैमेज हो सकते हैं। ऐसे में आपको हड्डियों और जोड़ों में दर्द हो सकता है। इसलिए अगर आपको हड्डियों और जोड़ों में दर्द हो सकता है। इसलिए अगर आपको हड्डियों में तेज दर्द है तो एक बार डॉक्टर से जरूर कंसल्ट कर लें।

गाउट
 
ये सबसे कम बीमारी बुर्जुगों में पाई जाती है। इसमें जोड़ों में यूरिक एसिड के क्रिस्टल जमा हो जाते हैं और इससे दर्द होने लगता है।

PunjabKesari

इन सभी cases में आपके जोड़ों में सूजन आ जाती है। हड्डियों का cartilage घिसने लगता है, जिससे मस्लस वीक हो जाती है और हर वक्त आपके जोड़ों में दर्द रहता है।

ये घरेलू नुस्खा दिलवाएगा हर तरह की chronic pain से निजात

1 ग्लास गाय का दूध और 1 चम्मच कसा हुआ अदरक लें। इन दोनों को मिलाकर लो फ्लेम में अच्छे से उबालें। अब इस दूध को एक गिलास में निकाल कर इसमें छोटी चम्मच हल्दी, 1 चम्मच गाय का घी और 1/2 चम्मच दालचीनी पाउडर डालना है। अच्छी तरह से दूध में ये सब मिला लें। फिर इसे ढककर रख देना है। जब ये दूध थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसमें 1 चुटकी काली मिर्च का पाउडर और 1 टी स्पून शहद मिला लें। रोज रात को सोने से पहले इस दूध को आप पीएं।

नोट- इस बात का ध्यान रखें कि नुस्खे में इस्तेमाल की गया घी और दूध असली हो और गाय का हो। हल्दी बाजार से ना लें। घर में साबूत हल्दी को पीसकर खुद पाउडर बनाएं और फिर इसे इस्तेमाल करें। इसके अलावा अगर आप डायबिटीज से पीड़ित है तो शहद का इस्तेमाल न करें। ये असरदार नुस्खा को 2- 3 महीनों तक आजमाएं, आपको हर तरह के जोड़ों के दर्द से निजात दिलवाएगा।

PunjabKesari

इन चीजें से करें परहेज

-चावल

-उड़द की दाल

-अरबी

-बैंगन

-ठंडा या बर्फ वाला पानी

Related News