19 APRFRIDAY2024 11:37:41 PM
Nari

हिंदुस्तानी भाऊ ने एकता कपूर के खिलाफ दर्ज कराई FIR, कहा- माफी मांगो

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 02 Jun, 2020 01:46 PM
हिंदुस्तानी भाऊ ने एकता कपूर के खिलाफ दर्ज कराई FIR, कहा- माफी मांगो

इन दिनों बिग बाॅस 13 के एक्स कंटेस्टेंट और यू ट्यूब सेंसेशन विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने टीवी की मशहूर निर्माता और निर्देशक एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने इसकी जानकारी खुद सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट शेयर करके दी है। भाऊ ने बीते दिनों अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि वो बॉलीवुड की जानी मानी हस्ती के खिलाफ एफाआईआर दर्ज करवाने वाले हैं। लेकिन उस पोस्ट में उन्होंने किसी भी हस्ती का नाम नहीं लिखा थे। 

 

लेकिन अब हिंदुस्तानी भाऊ एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'पुलिस कंप्लेंट फाइल किया हूं आज देश के गद्दारों के खिलाफ, जिनका नाम है एकता कपूर और शोभा कपूर, जो हमारी इंडियन मिलिट्री और उनकी यूनिफार्म एंब्लेम, कर्नल टैग को अशलील तरीके से दिखाया गया है ALT Balaji App पर। जय हिंद।' 

 

इसके बाद उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'ऐसा मजाक उड़ाया है हमारी इंडियन आर्मी का अब ये नया हिंदुस्तान है। एकता कपूर और शोभा कपूर को जल्दी से जल्द अरेस्ट करो।' 

PunjabKesari

क्या है पूरा मामला 

भाऊ ने आरोप लगाया है कि एकता ने अपनी एक वेब सीरीज़ XXX में भारतीय जवान का अपमान किया है। जिसे लेकर भाऊ ने आपत्ति जताई है और एकता और उनकी मां के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। भाऊ ने कहा कि ये निंदनीय है, ये हमारे जवानों का अपमान है। मुझसे अफसरों ने कहा कि वो इस पर कार्रवाई करेंगे अब देखते हैं कि आगे क्या होता है। भाऊ ने अपने वीडियो में प्राधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी टैग किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hindustani Bhau (@hindustanibhau) on Jun 1, 2020 at 2:06am PDT

 

फिलहाल भाऊ की तरफ से दर्ज कराई गई एफआईआर का एकता कपूर या उनकी टीम की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।

Related News