29 APRMONDAY2024 6:20:45 AM
Nari

हाई सोडियम फूड्स का ज्यादा मात्रा में सेवन कर सकता है आपको बीमार

  • Updated: 29 May, 2018 12:34 PM
हाई सोडियम फूड्स का ज्यादा मात्रा में सेवन कर सकता है आपको बीमार

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हर पोषक तत्व का सेवन करना बहुत जरूरी है। कैल्शियम,आयरन,पोटाशियम,विटामिन डी,खनिज पदार्थों के अलावा सोडियम भी शरीर के लिए बहुत जरूरी है। यह शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों में से एक है। इससे ब्लड प्रैशर रेगुलेट रहता है, इसके साथ ही मसल्स को सही तरीके के काम करने में भी सोडियम का अहम भूमिका है। जिस तरह शरीर में इसकी कमी से सेहत से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना है, उसी तरह शरीर में सोडियम का ज्यादा मात्रा भी सेवन भी सेहत को नुकसान पहुंचाता है। जैसे बुखार,चक्कर आना, डिहाइड्रेशन,उल्टी,डायरिया आदि बहुत-सी दिक्कतें आ सकती है। ऐसे में जरूरी है कि ज्यादा सोडियम वाले पदार्थों का सेवन कम मात्रा में किया जाए। आइए जानें कौन से हैं हाई सोडियम वाली चीजें। 

 

पैकेज्ड फूड
वह फल और सब्जियां जो पैक की होती हैं उनमें सोडियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इनका ज्यादा मात्रा में सेवन करने से सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। जब भी इस तरह की चीजेें खरीद रहे हो तो इसमें मौजूद सोडियम का मात्रा के बारे में जानकारी जरूर ले लें। 

 


सी फूड 
सी फूड दिल को स्वस्थ रखने के लिए बहुत अच्छा है। इससे विटामिन डी की कमी भी पूरी हो जाती है लेकिन इनमें सोडियम की भी कॉफी मात्रा पाई जाती है। जिनका ज्यादा मात्रा में सेवन करने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।

 


नमक
नमक के बिना खाने का स्वाद अधूरा लगता है, इससे आयोडिन की कमी भी पूरी होती है, लेकिन जिस तरह जरूरत से ज्यादा नमक खाने को कड़वा बना देता है। उसी तरह इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करने से शरीर को भी नुकसान पहुंचता है। इससे ब्लड वैसल्स में खिंचाव पैदा होने लगता है। 

 


पनीर
पनीर में भी सोडियम का मात्रा ज्यादा होती है। इससे बनी चीजों जैसे पिज्जा आदि का  ज्यादा मात्रा में सेवन करने से नुकसान हो सकता है। 


 

Related News