08 DECMONDAY2025 11:23:24 PM
Nari

छाछ से सिर्फ सेहत ही नहीं, ब्यूटी के भी लीजिए 5 कमाल के फायदे

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 04 Apr, 2019 06:14 PM
छाछ से सिर्फ सेहत ही नहीं, ब्यूटी के भी लीजिए 5 कमाल के फायदे

गर्मी के दिनों में चिलचिलाती धूप से लोगों को कई तरह की प्रॉब्लम्स होने लगती हैं। ऐसे में ठंडे तरल पदार्थों का सेवन करना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। छाछ भी ऐसा ही पेय पदार्थ है जो दूध से बनता है। अगर आप इसका रोज सेवन करते हैं तो इससे शरीर को बहुत से फायदे मिल सकते हैं। छाछ से पेट की परेशानियां तो दूर होती ही है साथ ही यह जोड़ों के दर्द में भी राहत देता है लेकिन क्या आपको पता है छाछ सेहत के लिए ही नहीं बल्कि ब्यूटी के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल से टैनिंग, रूखी त्वचा और दाग-धब्बों से राहत मिलती है। आज हम आपको छाछ के कुछ ऐसे फायदे बताएंगे, जिसके बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते होंगे। 

 

छाछ के सेहत से जुड़े फायदे

कब्ज से छुटकारा

कब्ज हो जाने पर छाछ से काफी राहत मिलती है। छाछ में अजवाइन मिलाकर पीने से कुछ ही दिनों में इस समस्या से राहत मिलती है। पेट की सफाई के लिए गर्मियों में पुदीना मिलाकर लस्सी बनाकर पीएं।

 

पाचन क्रिया ठीक करें

गर्मियों में अक्सर लोगों को शिकायत होती है कि खाना खाने का मन नहीं करता। ऐसे में उन्हें रोजाना छाछ में भुने जीरे का चूर्ण, काली मिर्च का चूर्ण और सेंधा नमक का चूर्ण समान मात्रा में मिलाकर धीरे-धीरे पीना चाहिए।

PunjabKesari

 

आंखे में जलन दूर करें

तेज धूप के कारण गर्मियों में आंखे जलने लगती है। इससे राहत पाने के लिए मलाई को पलकों पर लगा सकते हैं। इसके साथ ही छाछ पीने से भी आराम मिलेगा।

 

लू से बचाएं

गर्मियों में तेज धूप में लू लगने की समस्या आम है। ऐसी परेशानी से बचने के लिए छाछ का सेवन बहुत बढ़िया रहता है। इसकी तासीर ठंडी होती है जिससे यह सेहत के लिए बहुत अच्छा पेय पदार्थ है।

PunjabKesari

 

हड्डियां मजबूत करें

छाछ में कैल्शियम की मात्रा भी काफी होती है। ये हड्डियां भी मजबूत बनाने का काम भी करता है। अगर आप गर्मी की वजह से घबराहट महसूस कर रहे हैं तो छाछ का सेवन आपको राहत दिलाएगा।

 

छाछ के ब्युटी से जुड़े फायदे

चेहरे की गंदगी साफ करें

लगातार उड़ती धूल मिट्टी सीधा चेहरे पर आकर पड़ती है। इसलिए 2 स्पून छाछ में बादाम तेल और गुलाबजल की कुछ बूंदे मिलाकर रूई की मदद से अपने चेहरे पर लगा लें और हल्के हाथ से रगड़ें। आधे घंटे बाद धो लें। 

 

चेहरे पर निखार लाए

चेहरे की रंगत को निखारने के लिए 3 चम्मच छाछ, 1 चम्मच बेसन और जरा सी हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं। सूख जाने पर इसे धो लें। इससे आपके चेहरे पर निखार आती है।

PunjabKesari

 

रूखी स्किन से छुटकारा

गर्मियों में हवा में नमी कम हो जाती है जिससे स्किन रूखी होने लगती है। ऐसे में रूखी स्किन से छुटकारा पाने के लिए हफ्ते में एक बार छाछ और जौ का आटा मिलाकर अपनी स्किन पर अच्छी तरह लगाएं। जब सूख जाए तो गुनगुने पानी से धो लें। 

 

टैनिंग दूर भगाए 

गर्मी में टैनिंग तो आम समस्या है लेकिन यह खूबसूरती को कम कर देता है। टैनिंग की समस्या होने पर एक अंडा, 1 चम्मच शहद और 3 चम्मच छाछ मिलाकर टैनिंग वाली जगह पर लगाकर मसाज करें और थोड़ी देर बाद इसे धो लें।

PunjabKesari

 

दाग-धब्बे खत्म करें 

चेहरे पर चाहें पिंपल्स के दाग या किसी तरह की चोट के निशान दूर करने के लिए संतरे के छिलके का पाऊडर और छाछ मिलाकर चेहरे पर लगाएं। जब ये सूख जाए तो इसे धो लें। 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News