20 APRSATURDAY2024 4:21:55 AM
Nari

Benefits Of Avocado: रोज का 1 एवोकाडो नहीं होने देगा ब्लड प्रैशर High, कैंसर से भी रहेगा बचाव

  • Edited By neetu,
  • Updated: 20 Oct, 2020 10:38 AM
Benefits Of  Avocado: रोज का 1 एवोकाडो नहीं होने देगा ब्लड प्रैशर High, कैंसर से भी रहेगा बचाव

एवोकाडो विटामिन, कैल्शियम, आयरन, एंटी- ऑक्सीडेंट, एंटी- वायरल गुणों से भरा होता है। इसके सेवन से वजन कंट्रोल रहने के साथ कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के होने का खतरा कम होता है। इसे मीठी और नमकीन किसी भी चीज में मिलाकर कर खाया जा सकता है। रोजाना 1 एवोकाडो खाने से सेहत के साथ खूबसूरती बरकरार रखने में मदद मिलती है। तो चलिए जानते हैं इस सुपर फूड को डाइट में शामिल करने से मिलने वाले बेहतरीन फायदों के बारे में...

PunjabKesari

1. कई अध्ययनों के अनुसार, इसका सेवन करने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है। एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी- बैक्टीरियल, एंटी- वायरल गुणों से भरपूर होने से यह शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को बनने से रोकता है। साथ ही फ्री रेडिकल्स से लड़ते हुए कैंसर होने के खतरे को कम करता है।

2. ब्लड प्रेशर के मरीजों को अपनी डाइट में इसे जरूर शामिल करना चाहिए। असल में, इसमें मौजूद पोटैशियम से भरपूर ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। ऐसे में दिल भी स्वस्थ रहता है। साथ ही हार्ट अटैक और इससे जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

PunjabKesari

3. इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फाइबर व विटामिन ई होने से दिमाग का विकास होता है। साथ ही काम करने की क्षमता बढ़ती हैं। ऐसे में इसे खासतौर पर बच्चों की डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

4. एवोकाडो में मौजूद पोषक तत्व आंखों को स्वस्थ रखता है। ऐसे में आंखों की रोशनी बढ़ने के साथ मोतियाबिंद और इससे जुड़ी अन्य बीमारियों से बचाव रहता है।

5. इसमें विटामिन, प्रोटीन और फाइबर अधिक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से ओवर ईटिंग की परेशानी दूर बचाव रहता है। ऐसे में वजन कंट्रोल में रहता है। साथ ही शरीर का मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ने से एनर्जी और अच्छी कैलोरी मिलती है।

PunjabKesari

6. इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होने के साथ इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है। ऐसे में पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। साथ ही बीमारियों से बचाव रहता है। 

7. इसमें प्रोटीन और कैल्शियम अधिक होने से मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आती। साथ ही शरीर में चुस्ती-फुर्ती आती है।

8. इसके सेवन से त्वचा अंदर से रिपेयर होती है। ऐसे में चेहरे पर झुर्रियां और बढ़ती उम्र के लक्षण कम दिखाई देते हैं। इसके अलावा इसका रस या तेल त्वचा पर लगाने से ड्राई व डैमेज स्किन की परेशानी से छुटकारा मिलता है। स्किन बेदाग, ग्लोइंग और मुलायम होती है।

9. इसका पल्प निकाल कर बालों पर लगाना फायदेमंद होता है। इससे बालों का रुखापन दूर हो इनमें नमी पहुंचती है। साथ ही बाल जड़ों से पोषित हो सुंदर, घने, मजबूत व मुलायम बनते हैं

10. बॉडीबिल्डिंग करने वाले पुरूषों को एवोकाडो का सेवन करना फायदेमंद होता है। इससे मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आने के साथ दिनभर एनर्जेटिक महसूस होगा। इसके लिए आप इसे दूध और 1 चम्मच शहद मिलाकर शेक या स्मूदी बनाकर सेवन कर सकते हैं। इस एनर्जी ड्रिंक को एक्सरसाइज करने के बाद या दिन में कभी भी सेवन किया जा सकता है।

11. एक्सरसाइज व बॉडीबिल्डिंग करते समय शरीर की कोशिकाएं टूटने लगती है। ऐसे में एवोकाडो का सेवन करने से नई कोशिकाओं को बनने में मदद मिलती है। 

12. थकान व कमजोरी में भी इसका सेवन करना फायदेमंद होता है। रोजाना 1 एवोकाडो खाने से दिनभर की थकान व कमजोरी दूर होने में मदद मिलती है। 

Related News