29 APRMONDAY2024 4:29:30 AM
Nari

हर मां करती है बेटी के ब्वॉयफ्रैंड से ये 7 Funny सवाल

  • Updated: 15 Mar, 2018 12:53 PM
हर मां करती है बेटी के ब्वॉयफ्रैंड से ये 7 Funny सवाल

शादी से पहले ससुराल वालों से मिलना और बात करना आजकल आम बात है खासकर लव-मैरिज में। जब लड़का शादी से पहले अपने ससुराल वालो से मिलता है तो लड़की के पेरेंट्स कई तरह के सवाल पूछते हैं। वैसे तो हर पेरेंट्स लड़की के अच्छे भविष्य के लिए लड़के से कई तरह के सवाल करते हैं लेकिन लकड़ी की मां ऐसे सवाल करती हैं कि किसी की भी हंसी छूट जाएं। आज हम आपको यहीं बताएंगे कि जब लड़की का ब्वॉयफ्रैंड पहली बार घर आता है तब उसकी मम्मी किस तरह के सवाल करती है।
 

1. बेटी को छुआ तो नहीं है?
लड़की के ब्वॉयफ्रैंड से उसकी मम्मी सबसे पहले यही सवाल पूछती है कि उन दोनों ने एक-दूसरे को छुआ तो नहीं। वो यह भूल जाती है कि वो न जाने कितने समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे है और इसके बाद वो यह फनी सवाल पूछ बैठती है।

PunjabKesari

2. हेयरस्टाइल किस तरह का रखते हो?
लड़की की मां लड़के को कुछ अच्छे सवाल करने की बजाए इस तरह के फनी सवाल करती है। अक्सर लड़के के हेयर स्टाइल को देखकर पूछती है की भला ऐसी हेयरस्टाइल कोई रखता है या ये किस तरह का हेयरस्टाइल है।
 

3. क्या पहले किसी लड़की से रिश्ता रहा है?
अपनी बेटी की भलाई के बारे में सोचते हुए वह लड़के से यह सवाल जरूर पूछती है कि क्या उसका पहले किसी लड़की से रिश्ता था। इस सवाल को सुनकर हर लड़के को पसीना आ जाता है और वो बेचारा सोचता है कि आखिर वो लड़की के घर क्यों आया।
 

4. कितना प्यार करते हो?
अब भला कोई कैसे बता सकता है कि वो किसी से कितना प्यार करता है। मगर बेटी के पार्टनर से अक्सर उसकी मम्मी यह सवाल जरूर करती है कि वो उससे कितना प्यार करता है।

PunjabKesari

5. ये कैसे कपड़े पहनते हो तुम?
लड़की मां लड़के से सवाल करने के लिए उनके कपड़ों तक को नहीं छोड़ी और वो पूछ लेती है कि तुम ये किस तरह के कपड़े पहनते हो।
 

6. बेटी के साथ उल्टी-सीधी हरकत तो नहीं की?
लड़के से लड़की मां ये सवाल भी जरूर करती है। मगर इस सवाल के जरीए वो यह जानना चाहती है कि उन्होंने शारीरिक संबंध तो नहीं बनाएं।
 

7. कोई बीमारी तो नहीं है?
लड़की के इधर उधर होने पर उसकी मां अक्सर यह सवाल पूछती है कि क्यां तुम्हें कोई बीमारी तो नहीं। इस सवाल को सुनकर तो लड़के को लगता है जैसे वो किसी क्लिनिक में पहुंच गया हो।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News