26 APRFRIDAY2024 6:36:26 PM
Nari

ना कोई क्रीम ना ब्यूटी ट्रीटमेंट, इन होममेड टिप्स से पाएं ग्लोइंग स्किन

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 28 Aug, 2018 11:16 AM
ना कोई क्रीम ना ब्यूटी ट्रीटमेंट, इन होममेड टिप्स से पाएं ग्लोइंग स्किन

ग्लोइंग फेस के उपाय : चेहरे पर पिंपल्स हो या मुंहासे की समस्या, लड़कियों को अक्सर ऐसी छोटी-मोटी ब्यूटी प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ता है। इससे छुटकारा पाने के लिए आप मंहगे से मंहगे ब्यूटी ट्रीटमेंट या क्रीमों का सहारा लेती है लेकिन इससे कोई खास फर्क दिखाई नहीं देता। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे, जो इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए काफी कारगर साबित होंगे।

 

1. अदरक और नींबू का रस
सिर्फ सेहत ही नहीं, अदरक स्किन के लिए भी फायदेमंद होती है। अदरक और नींबू के रस को मिलाकर दाग-धब्बों पर 20 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। आपकी सभी प्रॉब्लम दूर हो जाएगी।

PunjabKesari

2. पपीता
पपीते का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा को  प्रोटीन मिलता है, जिससे स्किन प्रॉब्लम के साथ रंगत भी साफ होती है। हफ्ते में इसे 2-3 बार चेहरे पर जरूर लगाएं। इससे आपको कुछ समय में ही फर्क दिखाए देने लगेगा।
 

3. सरसों का तेल और हल्दी
सरसों का तेल और हल्दी को मिक्स करके पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर 10-15 मिनट तक लगाने के बाद ठंडे पानी से साफ करें। इसके नियमित इस्तेमाल से कुछ समय में ही आपकी त्वचा ग्लोइंग और बेदाग हो जाएगी।

PunjabKesari

4. शहद, चंदन पाउडर और हल्दी
शहद, चंदन पाउडर और हल्दी पाउडर को मिक्स करके चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे, मुंहासे और पिंपल्स की समस्या खत्म हो जाती है। इसे रोजाना 10 मिनट चेहरे पर लगाने से बाद ठंडे पानी से साफ करें।
 

5. नारियल का तेल
नारियल का तेल लगाने से स्किन को नमी मिलती है और यह भी एंटीबैक्टीरियल होता है। जहां धब्बे हो वहां सोते समय नारियल तेल लगाकर रातभर छोड़ दें। सुबह फेसवॉश से चेहरे को साफ करें। इसके नियमित इस्तेमाल से आपको कुछ समय में ही फर्क दिखने लगेगा।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News