18 APRTHURSDAY2024 9:00:38 PM
Nari

वास्तु टोटके जो घर में नहीं रहने देंगे Negativity

  • Edited By neetu,
  • Updated: 15 Sep, 2021 10:40 AM
वास्तु टोटके जो घर में नहीं रहने देंगे Negativity

वास्तु अनुसार, हमारे आसपास पॉजीटिव व नेगेटिव दोनों तरह की एनर्जी होती है। ऐसे में ये हम पर अपना गहरा असर डालती है। जहां सकारात्मक ऊर्जा से घर का माहौल खुशनुमा रहने के साथ तरक्की के रास्ते खुलते हैं। वहीं घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होने से जीवन परेशानियों से घिर जाता है। ऐसे में आज हम आपको वास्तु से जुड़े कुछ सरल व असरदार टोटके बताते हैं। इसकी मदद से अपने घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर कर सकती है।

तुलसी का पौधा

वास्तु शास्त्र अनुसार, घर में तुलसी का पौधा लगाना शुभ होता है। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाती है। घर का कलह-क्लेश दूर होता है। अन्न व धन संबंधी समस्याएं दूर होकर घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। इसके लिए घर की उत्तर-पूर्व दिशा पर तुलसी का पौधा लगाएं।

PunjabKesari

नमक वाले पानी से लगाएं पोंछा

हफ्ते में 1-2 बार पानी में नमक मिलाकर पोंछा लगाएं। वास्तु अनुसार इससे घर की नेगेटिविटी दूर होती है।

यह भी करें काम

पानी की बाल्टी में 5 नींबुओं का रस, 1 कप नमक और 1/4 कप सिरका मिलाएं। अब इसमें कपड़ा निचोड़कर उससे घर की सभी खिड़कियां व दरवाजे साफ कर लें। वास्तु अनुसार इससे घर में मौजूद नेगेटिविटी दूर हो जाती है।

PunjabKesari

कमरे से नेगेटिविटी भगाएं

कमरे सुगंधित धूप, अगरबत्ती या कपूर जलाएं। इससे कमरे में मौजूद नेगेटिविटी मिनटों में दूर हो जाएगी। साथ ही अच्छी नींद आने में मदद मिलेगी।

बेडरूम में करें यह उपाय

बेडरूम के चारों चारों कोनों पर थोड़ा-थोड़ा नमक छिड़कें। फिर 48 घंटे बाद चारों कोनों में फिर से नमक डालें। इससे पूरे कमरे में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा खत्म होने हो जाएगी।

मोमबत्ती जलाएं

घर में 1 मोमबत्ती जरूर जलाएं। इससे घर की नकारात्मक दूर होने पर मदद मिलती है। इस उपाय को योगा व ध्यान करते समय करना अधिक फायदेमंद होगा।

PunjabKesari

ऊर्जा जागृत करने रोजाना करें यह काम

रोजाना 3 बार घर के सभी कोनों में घंटी बजाएं। इस उपाय से घर में निष्‍क्रिय पड़े ऊर्जा के स्रोतों को फिर से जागृत हो जाएंगे।

बेडरूम में रखें ताजे फूल

वास्तु अनुसार, कमरे में ताजे फूल या इसका गुलदस्ता रखने से नेगेटिविटी दूर होती है। फूलों की धीमी-धीमी महक मन व दिमाग में शांति व सुकून देती है। ऐसे में घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। पति-पत्नी के रिश्ते में मिठास आती है।

 

 

 

Related News