26 APRFRIDAY2024 11:17:01 PM
Nari

Health Tips: बार-बार पानी पीकर भी नहीं बुझती प्यास तो अपनाएं ये नुस्खे

  • Edited By neetu,
  • Updated: 13 Apr, 2022 04:38 PM
Health Tips: बार-बार पानी पीकर भी नहीं बुझती प्यास तो अपनाएं ये नुस्खे

गर्मियों में हैल्दी रहने के लिए डेली डाइट का खास ध्यान देने की जरूरत होती है। दरअसल, इस दौरान मौसम में बाहरी तापमान के साथ-साथ शरीर का अंदर का तापमान भी बढ़ जाता है। ऐसे में इस समय शरीर को पानी के अलावा अन्य पेय पदार्थों की भी जरूरत पड़ती है। इसलिए गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। मगर कई लोगों को बार-बार पानी पीने के बावजूद भी प्यास ना बूझने की परेशानी होती है। ऐसे में आप अपनी डेली डाइट में कुछ खास चीजें शामिल कर सकती हैं। इनका सेवन करने से आपको बार-बार प्यास लगने की समस्या से आराम मिलने के साथ ठंडक का एहसास होगा।

इन बीमारियों का हो सकता है संकेत

एक्सपर्ट अनुसार, ज्यादा पानी पीने से शरीर की सारी गंदी चीजें पेशाब द्वारा निकल जाती हैं। इससे हैल्दी रहने में मदद मिलती है। हालांकि पानी पीने पर भी प्यास लगती है तो डिहाइड्रेशन, डायबिटीज, एंग्जायटी आदि होने का खतरा हो सकता है।

 PunjabKesari

बार-बार प्यास लगने पर अपनाएं ये घरेलू नुस्खे


पुदीने का पानी

आप घर पर ही पुदीने की पत्तियों से पानी बनाकर पी सकती हैं। इसके लिए पुदीने की कुछ पत्तियों को धोकर पीस लें। फिर उसे ठंडे पानी में मिलाकर पीएं। इससे आपको ठंडक मिलेगी और बार-बार प्यास लगने की परेशानी दूर होगी।

दही

दही पोषक तत्वों, एंटी-बैक्टीरियल आदि गुणों से भरपूर होता है। आप अपनी प्याज बुझाने के लिए दही खा सकते हैं। इसके लिए दही में थोड़ी सी हरी इलायची पीसकर मिलाएं। इसके अलावा खाने के बाद लगने वाली तेज प्याज को बुझाने के लिए दही में गुड़ मिलाकर खाएं।

शहद

गुनगुने पानी में शहद मिलाकर कुल्ला करने से भी बार बार प्‍यास लगने की परेशानी दूर होती है। इसके अलावा शहद में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल गुण मुंह में मौजूद कीटाणुओं को खत्म करने में मदद करते हैं।

PunjabKesari

लौंग

अगर आप बार-बार प्यास लगने से परेशान हैं तो इससे बचने के लिए 1-2 लौंग को मुंह में रखकर चूस लें। इससे आपको कुछ आराम मिल सकता है।

तरबूज  

तरबूज में करीब 90% से पानी होता है। इसके अलावा इसमें विटामिन ए, सी, मैग्नीशियम व अन्य पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से बार-बार प्यास लगने की परेशानी नहीं होती है। इसके अलावा इसे खाने से पेट भरा रहता है। ऐसे में वजन कंट्रोल रहने में मदद मिलती है।

खीरा

खीरे में विटामिन के, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फाइबर आदि पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में पानी की कमी पूरी होने के साथ बार-बार प्यास लगने से बचाव रहता है। इससे पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। ऐसे में कब्ज व पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं से बचाव रहता है। इसके अलावा शरीर में ठंडक का एहसास होता है।

PunjabKesari

संतरा

संतरे में पोटैशियम अधिक मात्रा में होता है। साथ ही इसमें 90% पानी होता है। ऐसे में गर्मी में अगर आपको शरीर में पानी की कमी लगे तो संतरा खाना फायदेमंद हो सकता है।

मीठा पान खाएं

मीठा पान खाने से बार-बार प्यास लगने की परेशानी से आराम मिलता है। साथ ही मुंह और गला नहीं सूखता है।

 

Related News