27 APRSATURDAY2024 4:57:58 AM
Nari

15 गिलास पानी और स्ट्रैचिंग से मेंटेन किया है मौनी ने अपना 'जीरो फिगर' - Nari

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 17 Sep, 2018 10:28 AM
15 गिलास पानी और स्ट्रैचिंग से मेंटेन किया है मौनी ने अपना 'जीरो फिगर' - Nari

छोटे पर्दे से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय की फिटनेस का तो हर कोई दीवाना है। मगर क्या आप जानते हैं कि आखिर वह इतनी फिट कैसे हैं। आपको बता दें कि मौनी रॉय अपनी डाइट को बहुत महत्व देती है लेकिन इसके साथ ही वह कुछ ऐसी खास एक्सरसाइज भी करती हैं, जिसकी वजह से उनका फिगर बिल्कुल परफेक्ट लगता है। आइए जानते हैं क्या है उनके परफेक्ट फिगर का राज।

 

फिटनेस के लिए करती हैं डांस
एक्ट्रेस मौनी रॉय डांस को अपना फिटनेस मंत्र मानती हैं। जी हां, वह फिट रहने के लिए फ्री टाइम में डांस जरूर करती हैं। बॉडी को स्लिम एंड फिट रखने के लिए वह करीब 30 मिनट रोज डांस करती हैं। एक घंटे तक डांस करने से करीब 400 कैलोरी घटाई जा सकती है। यह एक तरह की एक्सरसाइज ही है जो बोरिंग भी नहीं लगती।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Really excited about this one 💃🏻👊 @ananya92b & I going Oye Oye😁 #HaveFeetWillDance

A post shared by mon (@imouniroy) on Jun 17, 2016 at 2:44am PDT

 

स्‍ट्रेचिंग एक्सरसाइज है फिटनेस मंत्र
वह फिटनेस को ध्यान में रखते हुए स्‍ट्रेचिंग एक्सरसाइज करती हैं। स्‍ट्रेचिंग पेन को कम करने, पॉश्‍चर को ठीक करने और मसल्‍स को रिलैक्‍स करने में फायदेमंद होती है। इससे न सिर्फ परफैक्ट फिगर मिलता है बल्कि इससे आपकी बॉडी में लचीलापन भी बढ़ जाता है।

PunjabKesari

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

And then we stretch ! 📸 @kuldeepshashi

A post shared by mon (@imouniroy) on Jun 15, 2018 at 5:27am PDT

वजन घटाने के लिए जरूरी नहीं डाइटिंग
वह अपनी डाइट का खास ख्याल रखती हैं लेकिन इसके लिए वह खुद के साथ जबरदस्ती नहीं करती। मौनी की मानें तो वजन घटाने के लिए डाइटिंग सही नहीं है। उनके मुताबिक हर दो घंटे में कुछ न कुछ खाते रहना चाहिए। इस तरह का स्पीड मील पाचन शक्ति और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। हालांकि, मौनी को खाने में चाइनीज और जंक फूड बहुत पसंद है लेकिन वह एक हद तक इन चीजों का सेवन करती है। वह ज्यादा घर का बना ही भोजन करती है और हार्ड ड्रिंक्स से दूरी बनाकर रखती हैं।

PunjabKesari

पानी और ग्रीन टी भी है फिटनेस सीक्रेट
उनका कहना है कि फैट बर्न करने के लिए रोजाना 15-20 गिलास पानी पीना भी बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया, 'वह सुबह जल्दी उठकर सबसे पहले फ्रैश और प्रकृति हवा लेती हैं। इसके बाद वह एक कप ग्रीन टी पीती हैं और फिर वह रनिंग एक्सरसाइज करती हैं।'

 

अगर आप भी Mouni Roy की तरह सेक्‍सी फिगर पाना चाहती हैं तो अपनी डेली रूटीन में इस चीजों को जरूर शामिल करें।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News