28 APRSUNDAY2024 2:07:13 PM
Nari

37 साल की उम्र में भी यंग एक्ट्रेस को मात देती है दीपिका, जानिए डिंपल गर्ल का Fitness Mantra

  • Edited By palak,
  • Updated: 05 Jan, 2023 10:50 AM
37 साल की उम्र में भी यंग एक्ट्रेस को मात देती है दीपिका, जानिए डिंपल गर्ल का Fitness Mantra

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण किसी पहचान की मोहताज नहीं है। वह सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी कला दिखा चुकी हैं। एक्ट्रेस को बॉलीवुड की सबसे फिटनेस और खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक माना जाता है। एक्ट्रेस वेस्टर्न और साड़ी हर किसी ड्रेस में एकदम परफेक्ट दिखती है। ऐसे में फैंस उनके फिटनेस सीक्रेट्स जानने के लिए हमेशा उत्साहित रहते हैं। आज एक्ट्रेस अपना 37वां जन्मदिन मना रही है। तो चलिए इस मौके पर आपको उनके कुछ हैल्थ सीक्रेट्स बताते हैं...

फिटनेस फ्रीक हैं दीपिका 

दीपिका पादुकोण अपनी सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फिटनेस वीडियो शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस नियमित तौर पर वर्कआउट करती हैं। उनकी जिम ट्रेनर उन्हें पिलाटे क्वीन कहती हैं। दीपिका को पिलाटे काफी पसंद भी है। यह एक्सरसाइज उन्हें काफी पसंद भी है। पिलाटे बेहतर पॉश्चर, शरीर का संतुलन, लचीलापन और मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करती है। 

क्या होता है पिलाटे ?

पिलाटे एक्सरसाइज का एक तरीका है, इसमें लो इम्पैक्ट, लचीलापन, मांसपेशियों को ताकत औऱ आराम से शरीर के मूवमेंट का इस्तेमाल किया जाता है। यह व्यायाम सही पॉश्चर एलाइनमेंट, क्रोर स्ट्रेंथ और मसल बैलेंस पर अधिक जोर देता है। इसमें आमतौर पर वहीं व्यायाम शामिल होते हैं जो कोर स्ट्रेंथ और स्टेबिलिटी को बढ़ाते हैं। 

योग 

योग भी दीपिका की फिटनेस रुटीन का एक जरुरी हिस्सा है। यह शरीर को हैल्दी रखने के साथ-साथ मानसिक रुप से भी काफी आराम दिलवाता है। खासकर वर्कआउट शुरु करने से पहले दीपिका लाइट रन करती हैं इससे उनका शरीर अच्छी तरह से वॉर्म अप हो जाता है और बॉडी हाई इंटेसिटी वर्कआउट के लिए भी तैयार हो जाती है। 

 

पुल अप्स 

दीपिका पादुकोण पुलअप्स भी जरुर करती हैं। यह उनकी एक्सरसाइज रुटीन का एक अहम हिस्सा है। पुल अप्स में शरीर की बड़ी और छोटी सारी मांसपेशियां शामिल होती हैं। इसके साथ इसे करते हुए सभी जोड़ों का मूवमेंट भी अच्छा होता है। 

रहती हैं हाइड्रेटेड 

दीपिका पादुकोण पानी और कई सारे पेय पदार्थों का सेवन भी जरुर करती हैं। इसके कारण ही उनकी स्किन इतनी ग्लोइंग है। वह कई तरह के वेजिटेबल जूस का सेवन भी करती हैं। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के साथ वह कई तरल पदार्थों का सेवन भी करती हैं। 

डाइट 

दीपिका के परफेक्ट फिगर को देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि उन्हें खाना-पीना काफी पसंद है। इसके अलावा वह मीठे की भी काफी शौकिन है आइसक्रीम और चॉकलेट दीपिका को बेहद पसंद है। परंतु इन सब चीजों का सेवन करने के बाद भी वह अपने शरीर को फिट और स्वस्थ रखने के लिए हमेशा संतुलित और सही मात्रा में ही आहार का सेवन करना पसंद करती हैं। 

PunjabKesari


 

Related News