03 MAYFRIDAY2024 7:53:36 PM
Nari

फैशन डिजाइनर Rohit Bal की तबीयत हुई खराब, गंभीर हालत के चलते अस्पातल में भर्ती

  • Edited By palak,
  • Updated: 28 Nov, 2023 09:59 AM
फैशन डिजाइनर Rohit Bal की तबीयत हुई खराब, गंभीर हालत के चलते अस्पातल में भर्ती

बॉलीवुड के फेमस डिजाइनर रोहित बल को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो डिजाइनर की तबीयत बहुत खराब हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी स्थिति काफी गंभीर है और वह दिल्ली एनसीआर के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में वेंटिलेटर पर हैं। फिलहाल डिजाइनर जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं। आापको बता दें कि रोहित की हालत के बारे में सुनकर बॉलीवुड सेलेब्स भी काफी परेशान हो गए हैं और सभी उनके जल्द ठीक होने की कामना कर  रहे हैं।

मेदांता अस्पताल में किया गया भर्ती 

एचटी सिटी की रिपोर्ट की मानें तो फैशन डिजाइनर रोहित बल के एक करीबी दोस्त ने बताया है कि रोहित को तीन दिन पहले ही मॉडल सूरज ढालिया ने अस्पताल में भर्ती करवाया था। उन्हें हार्ट की प्रॉब्लम थी और वह अचानक से बेहोश हो गए थे। उन्हें पेसमेकर लगा हुआ था जिसने सात झटके दिए थे। उन्हें पहले दिल्ली के मूलचंद इलाके के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था। बाद में हालत बिगड़ती देख उन्हें मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। 

PunjabKesari

2010 में आया था हार्ट अटैक 

आपको बता दें कि इससे पहले भी डिजाइनर रोहित बल को 2010 में दिल का दौरा पड़ चुका है। वह पैनक्रिएटिक बीमारी से भी पीड़ित हैं जो पिछले कुछ सालों में और भी खराब हो गई ङै। 62 साल की उम्र में पिछले कुछ महीनों में कई बार तबीयत खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल में जाना पड़ा था मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित को शराब पीने की आदत है वहीं उन्हें कई तरह की शारीरिक समस्याएं भी हैं।  

वेंटिलेटर पर हैं रोहित 

जानकारी के अनुसार, नवंबर 2022 में रोहित बल को गंभीर हालत में मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया  था। उस समय उनके पुराने दोस्त और बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल भी उनसे मिलने के लिए अस्पताल में गए थे। हालांकि कुछ समय के बाद रोहित इलाज के बाद ठीक हो गए थे और उन्हें अस्पताल से भी छुट्टी मिल गई थी लेकिन इस बार उनकी हालत काफी खराब है और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

PunjabKesari

अमिताभ बच्चन के कपड़े कर चुके हैं डिजाइन

वहीं काम की बात करें तो उन्होंने फैशन की दुनिया में लगभग तीन दशकों तक राज किया है। उन्होंने फैशन डिजाइनिंग की दुनिया में कई सारे अवॉर्ड्स भी जीते हैं। उन्हें 2001 और 2004 में इंटरनेशनल फैशन अवॉर्ड्स और 2006 में भारतीय फैशन पुरस्कार डिजाइनर 'ऑफ द ईयर' चुना गया था। टाइम मैग्जीन ने उन्हें फैब्रिक और फैंटेसी का मास्टर कहा था। रोहित ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर कंगना रनौत और ईशा गुप्ता तक के कपड़े डिजाइन किए हैं।

PunjabKesari

Related News