26 APRFRIDAY2024 11:45:25 AM
Nari

गर्लफ्रैंड की गैर-मौजूदगी में हर लड़का करता है ये 7 Funny काम!

  • Updated: 13 Jun, 2018 10:37 AM
गर्लफ्रैंड की गैर-मौजूदगी में हर लड़का करता है ये 7 Funny काम!

भले ही लड़कों को अपनी गर्लफ्रैंड के साथ टाइम स्पेंड करना पसंद हो लेकिन उनकी लाइफ में कुछ ऐसी बातें या चीजें भी होती हैं, जिन्हें वह गर्लफ्रैंड की गैर-मौजूदगी में अपने दोस्तों के साथ एन्जॉय करना पसंद करते हैं। ऐसा नहीं है कि वह अपनी गर्लफ्रैंड को धोखा दे रहे है, बस उस पल को अलग तरीके से एन्जॉय करने का उनका तरीका थोड़ा अलग होता है। वह इन बातों के जरिए ही खुद को गर्लफ्रैंड की कमी खलने नहीं देते। परन्तु इसके बारे में उनकी गर्लफ्रैंड को ही मालूम नहीं होता कि उनका पार्टनर क्या चाहता हैं। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐेसे ही काम बताते हैं, जिन्हें लड़के गर्लफ्रैंड के साथ न होने पर दोस्तों के साथ मिलकर करते हैं। 
 

 


1. प्ले स्टेशन पर गेम खेलना
गर्लफ्रैंड के साथ फ्रेंडली मुकाबला खुशी देता है लेकिन लड़के अक्सर उनकी न मौजूदगी में प्लेस्टेशन मैच खेलना खूब पसंद करते है और जीतना भी चाहते हैं। वह इस पल को खूब एन्जॉय भी करना चाहते हैं। 

 

2. दोस्तों के साथ लाइव मैच देखना 
जब गर्लफ्रैंड साथ न हो तो लड़कों को अपने दोस्तों के साथ लाइव मैच देखने जाना खूब पसंद होता हैं। जिस टीम को सपोर्ट करते हैं उस टीम की अच्छी परफॉर्मेंस पर एक-दूसरे को पार्टी देते है। दोस्तों के बीच उनकी लेंग्वेज वैसी हो जाती जिसे वो गर्लफ्रैंड के सामने कभी जाहिर नहीं करना चाहते। 

 

3. अकेले बैठकर टीवी शो देखना
हर कोई स्पेस चाहता है, फिर चाहे वह लड़का हो या लड़की। जब पार्टनर साथ नहीं होता तो हमे यह मौका भी मिल जाता है। इस दौरान हम कमरे में अकेले बैठकर अपना पसंदीदा शो देखते है और खूब एन्जॉय करते हैं। 

 

4. दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाना
भले ही लड़के गर्लफ्रैंड के साथ अक्सर ट्रिप पर जाते हो लेकिन दोस्तों के साथ ट्रिप करने के अपना ही मजा होता हैं। इस दौरान उन्हें न किसी की नाराजगी का डर होता है और दोस्तों के साथ हमेशा कंफर्टेबल महसूस होता रहता हैं। 

 

5. लुक भी होना चाहिए डेशिंग
जिस तरह लड़कियों को प्राइवेट स्पेस में वैक्स, थ्रेड और फेशियल जैसे काम होते हैं। उसी तरह गर्लफ्रैंड की गैर-मौजूदगी में लड़के भी अपने लुक पर अधिक ध्यान देने लगते हैं। शेव से लेकर हेयरकट सब गुड लुकिंग होना चाहिए। 


 
6. एक्स की बाते करना 
जब गर्लफ्रैंड सामने नहीं होती तो कुछ लड़के अपने दोस्तों को के साथ अपनी एक्स कीगॉसिप करने लगते है, लेकिन वो नहीं चाहते है कि गर्लफ्रैंड उसके बारे में जाने। 

 

7. दोस्तों के साथ क्रेज़ी नाइट्स
गर्लफ्रैंड के साथ गॉसिप करना और क्रेजी नाइट्स एन्जॉय करना लड़को को खूब पसंद हैं लेकिन क्रेजी नाइट्स का मजा दोस्तों के साथ बिताने का अपना अलग अंदाज होता है, जिसे लड़के अक्सर मिस करते हैं। 

Related News