29 APRMONDAY2024 6:20:47 PM
Nari

दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदलने की ताकत रखते हैं ये वास्तु के उपाय, बनेंगे हर बिगड़े काम

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 12 Apr, 2024 12:21 PM
दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदलने की ताकत रखते हैं ये वास्तु के उपाय, बनेंगे हर बिगड़े काम

ऐसा कोई नहीं जिसके जीवन में परेशानियां ना हों फिर चाहे वह कितनी भी कोशिश कर ले लेकिन हमारी लाइफ में कोई ना कोई दिक्कत आ ही जाती है। कहते हैं के ये सब हमारे ग्रहों की स्थिति के कारण भी होता है जिससे ये सब हमारे जिवन में चलता रेहता है। इस कड़ी में वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर कुछ उपाय किए जाएं चतो हम दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल सकते हैं। सिर्फ यही नहीं बलकी ये उपाय आपकी पुरी किस्मत को बदल देंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में...

PunjabKesari

तिजोरी की दिशा- वास्तु अनुसार सभी ग्रह का किसी न किसी दिशा से संबंध होता है। धन में वृद्धि के लिए घर धन की अलमारी या तिजोरी हमेशा उत्तर दिशा के कमरे में दक्षिण की दीवार पर लगी होनी चाहिए।

नमक का प्रयोग करें- नमक का प्रयोग कई तरह से आप घर की सुख शांति के लिए कर सकते हैं। ऐसा करने से नकारात्मक शक्तियां आपके आस-पास भी नहीं फटकेंगी। नमक और पानी को मिक्स करके आप घर के मुख्य द्वार पर रख सकते हैं। ऐसा करने से भी घर में बुरी शक्तियों का प्रवेश नहीं हो पाता है।

मुख्य द्वार पर करें लक्ष्मी जी का पूजन- रोजाना सुबह-शाम लक्ष्मी जी का पूजन जरूर करें और सांयकाल में घर के मुख्य द्वार के दायीं तरफ घी का दीपक जलाकर रखें। मान्यता है ऐसा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

घोड़े की नाल का इस्तेमाल-अगर आपके घर में अन्न एवं धन की कमी हैं तो आपको शनिवार के दिन काले घोड़े की नाल को उस स्थान पर बांध देना चाहिए, जहां आप अनाज स्टोर करते हैं। ऐसा करने से आपके ऊपर अन्नपूर्णा देवी की हमेशा कृपा बनी रहती है। भाग्‍य यदि साथ नहीं दे रहा है तो शनिवार के दिन आपको घोड़े की नाल को शनि देव को अर्पित करना चाहिए।

PunjabKesari

कपूर जलाएं- दुर्भाग्य को दूर करने के लिए आपको प्रतिदिन पानी में कपूर के तेल की कुछ बूंदें डालकर स्नान करना चाहिए। आप नारियल के तेल में कपूर को मिक्स करके यह तेल तैयार कर सकते हैं। आपको नियमित रूप से अपने घर के मंदिर में कपूर का दीपक भगवान के आगे जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है

तुलसी के पौधे की पूजा और गो माता को भोग- घर में तुलसी का पौधा रखें और उसके समक्ष रोजाना घी का दीपक जलाएं। साथ ही गौ माता को प्रतिदिन भोग लगाएं। कहा जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
 

Related News