26 APRFRIDAY2024 9:52:57 AM
Nari

करोड़ों की मालकिन है एकता कपूर,कुछ ऐसा है जितेन्द्र की लाडली का लाइफस्टाइल

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 07 Jun, 2020 10:30 AM
करोड़ों की मालकिन है एकता कपूर,कुछ ऐसा है जितेन्द्र की लाडली का लाइफस्टाइल

फैंस को ढेर सारे शोज देने वाली और उनका मनोरंजन करने वाली एकता कपूर का आज जन्मदिन है। 7 जून को एकता का जन्म मुंबई में हुआ था। एकता कपूर बॉलीवुड के जाने माने स्टार जितेन्द्र  की बेटी हैं। एकता कपूर सोशल मीडिया की सुर्खियों में अकसर छाई रहती हैं महज 17 साल की उम्र से अपना करियर शुरू करने वाली एकता फैंस की चहेती है। तो चलिए आज एकता कपूर के जन्मदिन पर हम आपको बताते हैं कि उनका लाइफस्टाइल कैसा है। 

PunjabKesari
इतने करोड़ की मालकिन है एकता

खबरों की माने तो एकता कपूर तकरीबन 13 मिलियन डॉलर यानि 100 करोड़ की प्रॉपटी की मालकिन है। एकता ज्यादातर अपने मॉम डैड के साथ रहती है लेकिन उन्होंने मुबंई में एक लग्जरी घर खरीदा था जिसकी कीमत 6.5 करोड़ रूपए है। 

25 करोड़ के बंगले में रहती है एकता

एकता अपने मॉम डैड के साथ कृष्णा बंगलो में रहती है इसे प्रेम मिलन भी कहते हैं। ये घर अंदर से बेहद शानदार बना हुआ है इसी कारण से एकता के घर गणेश चतुर्थी के मौके पर कई बड़े बड़े स्टार्स आते हैं। 

PunjabKesari
4 ब्रांड्स की है गाड़ियां 

इसके अलावा एकता के पास खुद की 4 मंहगी गाड़ियां भी है। इनमें मर्सिडीज बेंज, ऑडी, बीएमडब्लू और फोर्ड कारें शामिल हैं। 

सरोगेसी के जरिए बनी मां

वहीं आपको बता दें कि एकता कपूर ने अभी तक शादी नहीं की है लेकिन वे सरोगेसी के जरिए एक बेटे की मां बनी है। एकता कपूर ने इंडस्ट्री को कई बेहतरीन शोज दिए वहीं बहुत से स्टार्स को फेम एकता की वजह से ही मिला। 

PunjabKesari

बना चुकी है कई पॉपुलर सीरियल 

एकता कपूर ने हम पांच, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कहानी घर घर की, कसौटी जिंदगी की, कहीं किसी रोज जैसे और भी कई पॉपुलर सीरियल बनाए। 

अपनी वेब सीरीज के कारण है सुर्खियों में

इन दिनों एकता कपूर अपनी ट्रिप्ल एक्स 2 के चलते विवादों में घिरी हैं और इस वेब सीरिज की वजह से उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है।

Related News