25 APRTHURSDAY2024 5:09:47 AM
Nari

Health Tips: हमेशा रहता है आलस तो आपकी थकान भगाएंगे ये सुपर फूड्स

  • Edited By neetu,
  • Updated: 24 Jun, 2021 03:10 PM
Health Tips: हमेशा रहता है आलस तो आपकी थकान भगाएंगे ये सुपर फूड्स

भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण लोग अपना ध्यान अच्छे से नहीं रख पाते हैं। वहीं घंटों काम करने से शरीर में कमजोरी आने लगती है। इसके कारण अक्सर सुबह सोकर कर उठने के बाद भी शरीर में आलस महसूस होता है। साथ ही दिनभर थकावट व कमजोरी का सामना करना पड़ता है। इसके पीछे का कारण शरीर में ग्लूकोज व पोषक तत्वों की कमी माना जाता है। इसके लिए जरूरी है कि आप अपनी डेली डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करें। 

PunjabKesari


चलिए आज हम आपको कुछ सुपर फूड्स बताते हैं। इनका सेवन करने से आपका आलस, कमजोरी व थकान दूर होने में मदद मिलेगी। ऐसे में आप दिनभर तरोताजा महसूस करेंगे तो काम भी अच्छे से कर पाएंगे।

दूध

दूध को पॉवर पैक फूड कहा जाता है। यह विटामिन, मिनरल्स, मैग्नीशियम व अन्य जरूरी तत्वों व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। इसके सेवन से कमजोरी दूर होकर एकदम तरोताजा महसूस होता है। साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास बेहतर तरीके से होने में मदद मिलती है। आप रोजाना सुबह व शाम को दूध का सेवन कर सकती है। 

केला

एक्सपर्ट्स के अनुसार, शरीर में ग्लूकोज की कमी के कारण आलस व कमजोरी होती है। ऐसे में प्राकृतिक ग्लूकोज और चीनी से भरपूर केला खा सकती है। इसके सेवन से आपके शरीर को सभी जरूरी तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण मिलेंगे। ऐसे में आप दिनभर एनर्जेटिक महसूस करेगी।

PunjabKesari

सौंफ 

सौंफ मुंह की बदबू दूर करने के साथ आलस भगाकर तरोताजा महसूस करवाने में भी मदद करती है। इसमें विटामिन, कैल्शियम, आयरन, फाइबर, सोडियम, पोटैशियम आदि तत्व होते हैं। इसके सेवन से शरीर में थकान वाले हार्मोंस खत्म होने में मदद मिलती है। 

ड्राई फ्रूट्स 

कमजोरी, थकान व सुस्ती बढ़ाने के लिए सूखे मेवों को डेली डाइट में शामिल करना बेस्ट ऑप्शन है। आप इसे शाम को छोटी-मोटी भूख लगने पर खा सकती है। इसके अलावा इसे दूध, शेक, स्मूदी, सलाद आदि चीजों में मिलाकर भी खाया जा सकता है। 

PunjabKesari

डार्क चॉकलेट 

अक्सर लोग मूड फ्रेश करने के लिए डार्क चॉकलेट खाते हैं। मगर इसके सेवन से आलस व कमजोरी भी दूर होने में मदद मिलती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, इसमें मौजूद कोको शरीर की मांसपेशियों को आराम दिलाने में मदद करता है। ऐसे में दिनभर तरोताजा रहने में मदद मिलती है। 

पानी

शरीर में पानी की कमी के कारण भी आलस व कमजोरी महसूस होती है। इसके लिए जरूरी है कि दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीया जाएं। 

इसके अलावा नींद की कमी के कारण भी दिनभर आलस व थकान व कमजोरी छाई रहती है। इसके लिए जरूरी है कि आप अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर 7-8 घंटे की नींद लें। 

Related News