29 APRMONDAY2024 3:48:04 PM
Nari

जानलेवा हो सकता है फ्रेंच फ्राइस खाना

  • Updated: 27 Jul, 2017 01:43 PM
जानलेवा हो सकता है फ्रेंच फ्राइस खाना

फ्रेंच फ्राइस का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। विकेंड पर या मूवी देखते समय हर कोई फ्रेंच फ्राइस खाना पसंद करता है। कुछ जगहों पर इसे फिंगर चिप्स या फ्राईट्स भी कहते है। यहां पर ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इसे बहुत पसंद किया जाता है। बड़ों से लेकर बच्‍चों तक यह सबका पसंदीदा फूड बन गया है लेकिन क्‍या आपको पता है कि फ्रेंच फ्राई खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसे खाने से हाई ब्लड प्रेशर से लेकर हृदय रोग होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा भी फ्रेंच फ्राइस खाने से कई तरह की जानलेवा बीमारियां हो सकती है।

1. ब्लड प्रैशर
तले हुए आलू खाने से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा सबसे ज्यादा होता है। आलू को तलने के बाद इसे पचाना बहुत मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा तला हुआ आलू खाने से शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ जाती है जिससे डायबीटिज जैसी समस्या भी हो सकती है। इसको खाने से बीमारियों का खतरा 17 प्रतिशत बढ़ जाता है।

PunjabKesari

2. वजन बढ़ना
मिडियम फ्राइज में करीब 542 कैलरिज होती है। आलू को फ्राई करने के बाद इसके सारे पोषक तत्व खत्म हो जाते है। जिससे इसमें फैट, स्टार्च और ऑयल की मात्रा भी बहुत बढ़ जाती है और रोजाना इसके सेवन से वजन बढ़ने लगता है। 

PunjabKesari

3. सेहत को खतरा
मैकडोनाल्ड हो या फिर मॉल हर कोई बर्गर के साथ फ्रेंच फ्राइज ही पसंद करता है। एक शोध में यह बात सामने आई है कि फ्रैंच फ्राइस खाने से सेहत को जानलेवा खतरा हो सकता है। इसमें भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है जिससे शरीर को कई तरह की बीमारियां हो सकती है।

4. कैंसर
लगभग 8 साल की रिसर्च के बाद यह निष्कर्ष निकला गया है कि फ्रेच फ्राई में मौजूद एक्रिलामाइड कैमिकल ही सबसे ज्यादा हानिकारक होता है। इसे अधिक सेवन कैंसर जैसी बिमारियों को पैदा करता है। इसका सबसे ज्यादा असर 3 से 5 साल के बच्चों पर पड़ता है।

PunjabKesari

5. हृदय रोग
बेक्ड, तले हुए या मसले हुए आलूओं को चार हफ्ते से ज्यादा खाने पर हृदय रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। पुरूष और स्त्री दोनों में ही समान रुप से बीमारियों का खतरा होता है।

PunjabKesari

Related News