23 APRTUESDAY2024 6:20:55 AM
Nari

रोजाना खाएं 5 भीगे बादाम, शरीर को मिलेंगे बेमिसाल फायदे

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 20 Mar, 2020 05:27 PM
रोजाना खाएं 5 भीगे बादाम, शरीर को मिलेंगे बेमिसाल फायदे

बादाम खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ अपने अंदर कई गुण समाएं हुए है। यह विटामिन ई, फाइबर, ओमेगा 3 फैटी एसिड और प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसमें पाएं जाने वाले पोषक तत्व बॉडी को बीमारियों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है। ऐसे में इसे सूपर फूड के तौर पर माना जा सकता है। मगर अक्सर लोगों में इसे खाने को लेकर दुविधा रहती है। वे इस सोच में रहते है कि बादाम को कच्चा खाना बेहतर है या भिगोकर खाना। तो चलिए आज आपकी इस परेशानी का हल निकालते है और साथ बताते है इसे खाने ने मिलने वाले अनगिनत फायदों के बारे में...

कच्चे बादाम या पानी में भीगे बादाम कौन से है बेहतर?

अगर आप कच्चे और भीगे हुए बादाम को खाने में कन्फूज है तो ऐसे में हम आपको बताते है कि कच्चे बादाम खाने से बेहतर भीगे हुए बादाम खाना बेस्ट होता है। रात भर भीगो कर रखे बादाम को सुबह खाली पेट इसका छिलका निकालकर खाने से बॉडी को भारी मात्रा में पोषक तत्व मिलते है। इसे खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसके साथ शरीर को बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है। ऐसे में रोजाना 5 भीगे हुए बादाम छिल कर खाने चाहिए। 

Image result for soaked almond,nari

तो चलिए भीगे हुए बादाम खाने के फायदे...

 

पाचन तंत्र होता है मजबूत 

रोजाना भीगे बादाम खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसके सेवन से पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है। 

Image result for girl eating almond,nari

वजन रहता है कंट्रोल

बादाम में कई पोषक तत्व और  मोनोसेचुरेटिड फैट अधिक होने से इसके सेवन से भूख कम लगती है। ऐसे में यह यह शरीर की एक्सट्रा चर्बी कम करने में भी मदद करता है। आप इसे रोजाना स्नैक्स के रुप में खा सकते है। 

बढ़ती उम्र को रोके

इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन- ई, ओमेगा -3 फैटी एसिड होने से यह त्वचा को जवां रखने में फायदेमंद होते है। इसके सेवन से चेहरे की झुर्रियों, दाग-धब्बों को दूर कर स्किन को क्लीयर और क्लीन करते है। 

Image result for skin care,nari

कैंसर से करें बचाव

नियमित रुप से भीगे हुए बादाम खाने से शरीर को बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है। बादाम में मौजूद पोषक तत्व शरीर को कैंसर की कोशिकाओं से लड़कर उसे बढ़ने से रोकता है। 

दिल रहता है स्वस्थ

बादाम का सेवन करने से दिल स्वस्थ रहता है। भीगे हुए बादाम का सेवन करने से ये बुरे कोलेस्ट्रोल कम कर अच्छे कोलेस्ट्रोल को बढ़ाने मे मदद करते हैं।  एक रिसर्च के अनुसार, यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्‍सीडेंट हैं, जो दिल को स्वस्थ रखता है। ऐसे में दिल से जुड़ी बीमारियों के लगने का खतरा कम रहता है। 

Image result for healthy heart,nari

गर्भवती के लिए अच्‍छा

भीगे हुए बादाम में कई पोषक तत्वों के साथ भारी मात्रा में फॉलिक एसिड होने से गर्भवती महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद माने जाते है। इसके सेवन से गर्भ में पल रहे बच्चे के दिमाग का तेजी से विकास होता है। इसके साथ ही ये महिला के इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का एक बहुत अच्छा स्त्रोत है। 


 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News