29 APRMONDAY2024 2:22:37 AM
Nari

सगाई के बाद इन राज से कभी न उठाएं पर्दा!

  • Updated: 30 Jan, 2017 05:47 PM
सगाई के बाद इन राज से कभी न उठाएं पर्दा!

रिलेशनशिप: मॉडर्न समय में लव मैरिज का क्रेज ज्यादा देखने को मिल रहा है लेकिन ऐसे लोग भी है, जो लव मैरिज के बजाएं अरैंज मैरिज में विश्वास करते है क्योंकि इस रिश्ते में सबकी रर्जामंदी होती है और सभी के मन में खुशी भी होती है। कहते है कि रिश्ता पक्का होने के बाद लड़का-लड़की को मिलते रहने चाहिए, ताकि वह अच्छे से एक-दूसरे को समझ सकें। ऐसे में कुछ लोग अपने सारे सीक्रेट शेयर कर लेते है, जिससे बाद में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आपकी सगाई भी हो चुकी है तो आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताएंगे, जिनका भूल कर भी पार्टनर के सामने जिकर नहीं करना चाहिए।  

 

1. अपना बुरा अतीत 

हर किसी की लाइफ को कोई न कोई बुरा अतीत जरूर होता है। अगर आपका भी है तो सगाई के बाद उसको अपने पार्टनर के साथ शेयर न करें। एक बार रिश्ते में बधंने के बाद फिर जैसे मर्जी बताएं। 

2. अपने से जुड़े खास राज़

अपने परिवार की अधिक जानकारी न दें, जैसे आपके घर में माता-पिता औक भाई-बहन के संबंध कैसे है। इस विषय में तुरंत बात न करें। 

3. आपनी कमजोरी

हर किसी की कोई न कोई कमजोरी तो होती है। अगर आपकी भी है तो इसको सगाई के बाद अपने पार्टनर के साथ शेयर न करें। इस गलत प्रभाव पड़ सकता है। 

4. पारिवारिक जानकारी

परिवार में लोगों के आपसी सम्‍बंध, उनकी आर्थिक स्थिति, उनकी कमजोरियां और अंदरूनी क्लेश आदि के बारे में न बताएं क्योंकि ये सब बताने के लिए सारा जीवन पड़ा है। 

5. अपनी गर्लफ्रैंड या ब्वॉयफ्रैंड 
 
अपनी पुराने प्यार के बारे में न बताएं। उसके साथ आपका क्या रिश्ता था, शादी से पहले कभी भी ये बात शेयर न करें। इससे रिश्ता टूट भी सकता है। 

Related News