18 JUNTUESDAY2024 11:19:22 AM
Nari

दूध नहीं देगा शरीर को फायदा अगर साथ में खाएंगे ये चीजें

  • Edited By Manpreet Kaur,
  • Updated: 22 May, 2024 05:09 PM
दूध नहीं देगा शरीर को फायदा अगर साथ में खाएंगे ये चीजें

नारी डेस्क: दूध में प्रोटीन के साथ - साथ विटामिन A, B1, B2, B12 और D, पोटैशियम, मैग्नीशियम आदि जैसे तत्व पाए जाते हैं जो कि हमारी सेहत के लिए बेहद लाभदायक माने जाते हैं। हर उम्र के लोगों को फिर चाहे वह बच्चे ही क्यों न हों हर किसी को दूध पीने की सलाह दी जाती है। अभी तक आप सब ने दूध से मिलने वाले फायदों के बारे में सुना होगा लेकिन क्या आप जानते हैं की दूध हमें नुकसान भी पहुंचा सकता है? दरअसल, माना गया है कि दूध के साथ कुछ चीजों का सेवन या फिर कुछ चीजों के खाने के बाद उन चीजों का सेवन करना जहर के समान हो जाता है। ऐसे में ये हमारी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक साबित हो सकता है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि वह चीजें कौन सी हैं जिन्हें दूध के साथ नहीं लेना चाहिए तो इस आर्टिकल को आगे तक जरूर पढ़िए -

दूध और फ्रूट्स

आयुर्वेद के अनुसार, केला, स्ट्रॉबेरी, पाइनएप्पल, संतरे जैसे फल पाचन के समय पेट में गर्मी बढ़ाते हैं। वहीं, दूध की प्रकृति ठंडी होती है। दूध और फलों की प्रकृति पूरी तरह से उलटी होने पर पाचन-तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। इससे सर्दी-खांसी-जुखाम, एलर्जी जैसी कई परेशानियां हो सकती हैं।

PunjabKesari

दूध और नमक

दूध पीने से पहले कभी भी नमक से बनी चीज का सेवन न करें। इससे शरीर में विपरीत प्रभाव होता है। नमक और दूध जब मिल जाते हैं तो पेट को नुकसान पहुंचाते हैं। अगर नमक खाया है तो करीब 2 घंटे बाद दूध का सेवन करें।

दूध और मछली

दूध और मछली कभी भी साथ में या एकदम आगे-पीछे नहीं लेना चाहिए। ऐसी कई चीजें हैं जिसे बनाते समय दूध का इस्तेमाल किया जाता है, जैसे कि-आपका पसंदीदा व्हाइट सॉस पास्ता दूध की मदद से बनता है। इसी पास्ता में चिकन/मीट भी होता है। शरीर को दूध को पचने के लिए समय की जरूरत होती है क्योंकि इसमें कई पोषक तत्व मौजूद हैं। इसे किसी भी अन्य तरह के प्रोटीन जैसे कि मीट आदि के साथ मिक्स करने पर पाचन-तंत्र पर काफी दबाव पड़ता है।

दूध और उड़द की दाल

अगर आप दूध के साथ मूंग, उड़द, चना खाते हैं तो यह पाचन के लिए ठीक नहीं होता है। गाजर, शकरकंद, आलू, तेल, गुड़, शहद, दही, नारियल, लहसुन, कमलनाल, सभी नमकयुक्त व अम्लीय प्रदार्थ नहीं लेना चाहिए। इनके बीच कम-से-कम 2 घंटे का अंतर अवश्य रखें। 

PunjabKesari

दूध और तरबूज

वैसे तो तरबूज के कई फायदें हैं लेकिन इसे दूध के साथ लेना खतरे की घंटी गले में बांधने से कम नहीं होगा। इससे आपको सेहत से जुड़ी कई तरह की दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है। 

दूध और मूली

हम जब भी दूध को नमकीन और खट्टी चीजों के साथ नहीं लेना चाहिए। इसके अलावा अगर आपने किसी भी तरह मूली का सेवन किया है तो भी आपको इसके तुरंत बाद दूध नहीं पीना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से दूध विषैला हो सकता है। अगर आप मूली, जामुन, मछली आदि खा रहे हैं तो दूध का सेवन भूलकर भी न करें। ऐसा करने से आपको त्वचा संबंधी कई रोग घेर सकते हैं। 

दूध और अंकुरित अनाज

दूध कभी भी कच्चे अंकुरित अनाज या प्याज का सलाद नहीं खाने चाहिए क्योंकि इससे गैस और दाद-खाज और एग्जिमा का खतरा बढ़ता है।सिर्फ यही नहीं बल्कि इसको खाने से तो कई बार लूज मोशन भी हो सकते हैं।

PunjabKesari

दूध और करेले-भिंडी

दूध पीने के बाद करेले और भिंडी की सब्जी खाने से हमारे चेहरे पर काले धब्बे पड़ने शुरू हो सकते हैं जिसकी वजह से चेहरा बेहद खराब दिखने लगता है। इसलिए भूलकर भी किसी को भी इन दोनों चीजों का साथ में सेवन नहीं करना चाहिए। 

Related News