20 APRSATURDAY2024 10:52:33 AM
Nari

महाशिवरात्रि 2021: शिवलिंग का इन चीजों से करें अभिषेक, दूर होंगी परेशानियां

  • Edited By neetu,
  • Updated: 10 Mar, 2021 11:46 AM
महाशिवरात्रि 2021: शिवलिंग का इन चीजों से करें अभिषेक, दूर होंगी परेशानियां

महाशिवरात्रि का त्योहार भारत देश में बहुत ही जोरों-शोरों से मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। ऐसे में इस शुभ दिन पर शिवलिंग का अलग-अलग चीजों से अभिषेक करने से जीवन की समस्याओं का अंत होकर खुशहाली मिलती है। तो चलिए जानते हैं शिवलिंग किस चीज का अभिषेक करने से किस फल की प्राप्ति होगी।

जल से अभिषेक 

जो लोग तेज बुखार से पीड़ित है, वे इस महाशिवरात्रि पर जल से 'ओम नम: शिवाय' का जाप करते हुए शिवलिंग पर चढ़ाएं। इससे जल्द ही आराम मिलेगा। मगर इस दौरान दवा का सेवन भी करते हैं। 

दही से अभिषेक 

महाशिवरात्रि के पावन दिन पर शिवलिंग का दही से अभिषेक करें। इससे भगवान शिव की असीम कृपा मिलने से जीवन की समस्याओं का अंत होगा। इसके साथ ही शिवलिंग पर इत्र का छिड़काव करने से मन शुद्ध होने के साथ जीवन को सही राह मिलती है। मानसिक तनाव दूर होकर घर-परिवार में खुशियों का आगमन होता है। 

दूध से अभिषेक

शिवलिंग पर गाय के कच्चे दूध से अभिषेक करना बेहद शुभ होता है। इससे संतान सुख की प्राप्ति होती है। साथ ही रोगों के छुटकारा मिलता है। 

PunjabKesari

गन्ने के रस से अभिषेक

भगवान शिव का गन्ने के रस से अभिषेक करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं। आय से जुड़ी समस्याएं दूर होकर तरक्की के रास्ते खुलते हैं। 

शहद से अभिषेक 

शहद से शिवलिंग का अभिषेक करने से मन में शांति मिलेगी। आध्यात्म की तरफ झुकाव होने से वाणी में मधुरता आएगी। साथ ही समाज में यश व सम्मान प्राप्त होगा। 

सरसों तेल से अभिषेक 

जो लोग गुप्त शत्रुओं से परेशान हैं वे इस शुभ दिन पर शिवलिंग का सरसों तेल से अभिषेक करें। इससे दुश्मनों से छुटकारा मिलने के साथ आत्मविश्वास बढ़ेगा। मगर ऐसा करने से पहले एक बार अपनी कुंडली पंडित को दिखाकर सलाह ले लें। 

गंगाजल से अभिषेक

देवी गंगा को महादेव ने अपनी जटाओं में स्थान दिया था। ऐसे में हिंदू धर्म में गंगा को बेहद ही पवित्र माना जाता है। इससे भगवान शिव का अभिषेक करने से शिव जी व माता पार्वती का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही अन्न व धन की बरकत बनी रहती है। सभी सुख-वैभव मिलने के साथ मोक्ष की प्राप्ति होती है।

PunjabKesari

पंचामृत से अभिषेक

पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करने से सेहत दुरुस्त रहने के साथ मनोकामना की पूर्ति होती है। पंचामृत गंगा जल, दूध, शहद, देसी घी व शक्कर से तैयार किया जाता है।


 

Related News