29 APRMONDAY2024 10:20:11 AM
Nari

खाने के साथ परोसें दही वड़ा

  • Updated: 17 Apr, 2018 05:49 PM
खाने के साथ परोसें दही वड़ा

अगर खाने के साथ दही वड़े मिल जाए तो खाने का स्वाद और भी बढ़ जाता है। क्यों न इस बार बाजार से दही वड़े लाने की बजाय घर पर ही इसे बना लिया जाएं। घर के बने दही वड़े का स्वाद ही अलग होता है। आइए जानिए इसे बनाने की विधि।

सामग्री
उड़द की दाल- 1/2 किलो 
मूंग की दाल- 1/2 किलो 
बेकिंग सोडा- 1 चुटकी 
अदरक (कद्दूकस किया हुआ)- एक इंच 
काली मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच 
हरी मिर्च (कटी हुई)- 2 
नारियल (कद्दूकस किया हुआ)- 4 चम्मच 
नमक- स्वादानुसार
तेल- फ्राई करने के लिए
दही (फेंट हुआ)- 2 कप
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच 
जीरा (पीसा और भुना हुआ)- 1/2 चम्मच  
काला नमक- 1/2 चम्मच 
इमली की खट्टी-मीठी चटनी
धनिया- गार्निश के लिए
जीरा पाउडर- गार्निश के लिए
लाल मिर्च पाउडर- गार्निश के लिए

विधि
1. सबसे पहले बाऊल में उड़द और मूंग की दाल 5 से 6 घंटे के लिए भिगोकर रख दें।
2. अब इसके छिलके हटा कर पानी निकाल लें और दालों को ब्लेंडर में ब्लेंड करें। 
3. फिर इस मिश्रण को बाऊल में निकालें और इसमें बेकिंग सोडा, अदरक, काली मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, नारियल, नमक सारी सामग्री अच्छी तरह से मिलाएं।
4. कढ़ाई में तेल गर्म करें और इसमें तैयार मिश्रण से गोल शेप में वड़े बना कर डालें।
5. इसे तब तक फ्राई करें जब तक यह सुनहरी भूरे रंग के न हो जाएं। 
6. अब पैन में गुनगुना पानी लें और उसमें फ्राई किए वड़े डालें। 
7. जब यह नरम हो जाएं तब एक-एक वड़े को हाथों से दबा कर इसका पानी निचोड़े और इसे दही में डाल दें।
8. अब इसमें काला नमक, इमली की खट्टी-मीठी चटनी और लाल मिर्च मिलाएं।
9. दही वड़े बन कर तैयार है। अब इसे धनिए, जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर से गार्निश करके सर्व करें।
 

Related News