27 APRSATURDAY2024 11:23:36 AM
Nari

बिना ओवन के बनाएं कोकोनट चीज केक

  • Updated: 05 Apr, 2018 03:20 PM
बिना ओवन के बनाएं कोकोनट चीज केक

आपने ओवन में बेक करके केक तो बहुत बार बनाया होगा लेकिन आज जो हम आपको  फ्रिज में केक बनाना सिखाएंगे। यह खाने में बहुत टेस्टी और बनाने में काफी आसान है। आइए जानते हैं कोकोनट चीज केक बनाने की विधि।

सामग्री 
(क्रस्ट बनाने के लिए)
ब्रेड क्रम्ब्स- 225 ग्राम 
दालचीनी पाउडर- 1/2 टीस्पून  
बटर चीज- 4 टेबलस्पून  

(केक बैटर के लिए)
क्रीम चीज- 550 ग्राम
कंडेंस्ड मिल्क- 350 मि.ली.
कोकोनट क्रीम- 3/4 कप 
कोकोनट एक्स्ट्रैक्ट- 1 टीस्पून  
कोकोनट(कद्दूकस किया)- गार्निश के लिए 
मिंट स्प्रिग- गार्निश के लिए 
चॉकलेट कलर-  गार्निश के लिए

विधि 
1. सबसे पहले बाऊल में ब्रेड क्रम्ब्स, दालचीनी पाउडर और पिघले हुए बटर चीज को अच्छी तरह मिलाएं।
2. अब 2 टेबलस्पून तैयार मिश्रण को सर्विंग ग्लास में दबा कर भरें।
3. फिर ब्लेंडर में क्रीम चीज, कंडेंस्ड मिल्क और कोकोनट क्रीम डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें। जब तक क्रीमी टेक्सचर न आ जाए।
4. अब इसके ऊपर कोकोनट एक्स्ट्रैक्ट डालें। 
5. इसके बाद इससे ग्लास वाले मिश्रण पर लेयर बना कर 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
6. कोकोनट चीज केक बन कर तैयार है। इसे मिंट स्प्रिग, कोकोनट और चॉकलेट कलर के साथ गार्निश करके सर्व करें।


 

Related News