29 APRMONDAY2024 4:20:24 AM
Nari

बटर चीज डोसा

  • Updated: 09 Feb, 2017 04:40 PM
बटर चीज डोसा

ज़ायका: डोसा, यह एक साउथ इंडियन डिश है। आपने अभी तक मसाला डोसा, आलू डोसा या फिर सिंपल डोसा खाया होगा। लेकिन क्या आपने बटर चीज डोसा खाया है, अगर नहीं खाया तो आज हम आपको बटर चीज डोसा बनाना सिखाएंगे। जानिए रैसिपी

 

सामग्री
 
- 11/2 कप डोसे का घोल
- 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
- 1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
- 1/2 चम्मच काली मिर्च (पीसी हुई)
- 1/2 कप पिज्जा चीज (कद्दूकस किया हुआ)
- 2-3 तुलसी की पत्तियां
- 3 चम्मच मक्खन
 
 विधि

1. सबसे पहले तवा गर्म करें और इस पर तेल फैला दें। उसके बाद तवे पर डोसे का घोल फैलाएं। 
2. कलछी की मदद से घोल को गोल आकार का फैला दें। इसे धीमी आंच पर अच्छी तरह से पकने दें।
3. अब इस पर थोड़ा सा प्याज,टमाटर,काली मिर्च और ऊपर से कद्दूकस किया हुआ चीज डाल दें।
4. चीज के पिघलने पर मक्खन डालें और धीरे से डोसे को मोड़ दें।
5. आपका बटर चीज डोसा तैयार है। 
6. इसे नारियल की चटनी और सॉस के साथ सर्व करें। 
 

Related News