26 APRFRIDAY2024 2:37:07 PM
Nari

स्तनपान करवाती वेजिटेरियन मांओं को डाइट में जरूर खाने चाहिए ये आहार

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 07 Aug, 2018 12:24 PM
स्तनपान करवाती वेजिटेरियन मांओं को डाइट में जरूर खाने चाहिए ये आहार

कहते है कि जन्म के बाद 6 महीने तक बच्चे को मां का दूध पीलाना फायदेमंद होता है। 6 महीने के इस पीरियड में मां जो कुछ भी खाती है, उसका असर बच्चे की सेहत पर पड़ता है इसलिए इस दौरान मां को अपने आप और बच्चे को भरपूर पोषण देने के लिए हैल्दी डाइट लेनी पड़ती हैं। अगर किसी वजह से मां के दूध में पोषक तत्वों की कमी हो जाए तो नवजात में विटामिन्स की कमी का खतरा बना रहता है। हर ब्रैस्टफीडिंग करवा रही मां को रोजाना 500 कैलोरी की जरूरत होती है। ऐसे में सभी मांओं को लगता है कि उन्हें पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा के लिए शाकाहारी के साथ मांसाहारी भी खाना होगा। ऐसा बिल्कुल नहीं है क्योंकि कई ऐसे शाकाहारी फूड्स भी है, जिनसे ब्रैस्टफीडिंग करवा रही महिलाओं को भरपूर मात्रा में प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्‍व आसानी से मिल जाते है। आज हम आपको ऐसे ही वेजिटेरियन फूड्स के बारे में बताएंगे, जिनसे स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को सभी वो पोषक तत्व मिलेंगे जो उनके लिए जरूरी होते हैं। 

 

1. कैल्शियम
अगर आप शाकाहारी है तो आपको कैल्शियम से भरपूर फूड खाने चाहिए जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां पालक, गोभी और ब्रोकली अन्य आदि। इनमें कैल्शियम भरपूर होता हैं। इसके अलावा नट्स में बादाम व सूखे फल अपनी डाइट में शामिल करें। गुड़ में भी प्राकृतिक रूप से कैल्शियम मौजूद होता हैं। 

 

2. प्रोटीन
ब्रैस्टफीडिंग करवा रही मां के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी हैं। ऐसे में शाकाहारी मांओं को ब्राउन राइस, बीन्स, बीज, मूंगफली से बना बटर व सोया जैसे फूड्स का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा अपनी डाइट में डेयरी प्रॉडक्ट्स को अहमियत जरूर दें क्योंकि यह प्रोटीन व कैल्शियम का बेहतरीन स्त्रोत हैं। 

 

3. विटामिन डी 
अगर वेजिटेरियन फूड्स से शरीर में विटामिन डी की मात्रा भरपूर रखना चाहते है तो अपने डाइट में दूध को शामिल करें क्योंकि शरीर में विटामिन डी का 20 फीसदी हिस्सा दूध पूरा करता हैं। इसके अलावा नाश्ते में अनाज का सेवन करें। वहीं शीटेक मशरूम का सेवन भी करें क्योंकि इसमें सफेद मशरूम की तुलना में अधिक विटामिन डी होता हैं। 

 

4. विटामिन बी 12
विटामिन  बी12 की कमी से एनीमिया, थकान व अन्य कई प्रॉबल्म होती है। वहीं स्तनपान करवाने वाली महिलाओं के लिए यह विटामिन काफी जरूरी हैं। ऐसे में विटामिन बी12 की मात्रा को लेने के लिए स्तनपान करवाने वाली मांओं के लिए खमीर और सोयाबीन खाना चाहिए। 
 

Related News