29 APRMONDAY2024 5:08:21 AM
Nari

बैस्ट एक्सरसाइज से दें butt को परफैक्ट शेप

  • Updated: 17 Mar, 2017 04:37 PM
बैस्ट एक्सरसाइज से दें butt को परफैक्ट शेप

ब्यूटी: बदलते लाइफस्टाइल में लोगों के शौंक में भी काफी बदलाव आया हैं। लड़कियां हो लड़के अपनी बॉडी को परफैक्ट दिखाने के चक्कर में हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। लड़के में सिक्स पैक एब्स चाहिए तो वहीं लड़कियों को सेक्सी फिगर, जिसमें ब्रैस्ट और बट ग्रोथ काफी मायने रखती है। अक्सर देखा जाता है कि लड़कियां अपने बट और ब्रैस्ट को खूबसूरत शेप देने के लिए सर्जरी का सहारा लेती है, इसमें पैसा को अच्छा खासा लग ही जाता है साथ ही कई तरह के रिस्क भी उठाने पड़ते है। परन्तु आप घर बैठे आसान से व्यायाम करके बिना सर्जरी अपने बट को खूबसूरत और परफैक्ट शेप दे सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसी आसान सी एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे, जिनको आप भी ट्राई कर सकती है। 

 

1. सिंगल लेग ब्रिज

यह ऐसी एक्सरसाइज है, जो बट को सुडौल आकार देने के साथ आपके पैरों को भी खूबसूरत शेप देगी। अपनी रूटीन लाइफ में इस एक्सरसाइज को जरूर शामिल करें। 

करने का तरीका 
सबसे पहले जमीन में सीधे लैट जाए, फिर एक पैर को हवा में ले जाते हुए सांस लें, फिर नीचे पैर का लाते हुए सांस को धीरे-धीरे समान्य रूप  मे छोड़ते रहें। 10 सेकेंड के लिए पल्स को आराम दें और 20 बार इस प्रक्रिया को दोहराएं।  
 

2. जंप स्क्वाट

जंप स्क्वाट के नामक इस एक्सरसाइज को उछल-कूद कर करना पड़ता है। इसको रोजाना करने से बट को परफैक्ट शेप के साथ-साथ मोटापा कम होगा। 

करने का तरीका 
इस एक्सरसाइज को धीरे-धीरे करें। बैठते समय पैरों के अंगूठे के ज्यादा करीब ना हो। इसको करने के लिए सीधा कूदे और उसके बाद सुरक्षित स्थिति में आकर स्क्वाट करें। 

3. एड़ी उठाना

यह एक्सरसाइज काफी आसान और बैस्ट है। इसको करने के लिए अपने दोनों हाथों को ऊपर सीधे करें। फिर एड़ियों को ऊपर को ओर उठाएं।  इससे तनाव तो दूर होगा ही साथ ही बट को सही आकार मिलेगा। 

Related News