29 APRMONDAY2024 9:16:02 AM
Nari

इन 5 एक्सरसाइज से शोल्डर को दें मनचाहा शेप

  • Updated: 11 Jun, 2017 10:58 AM
इन 5 एक्सरसाइज से शोल्डर को दें मनचाहा शेप

पंजाब केसरी(ब्यूटी):  बॉडी को मनचाहा शेप देने के लिए शोल्डर शेप भी परफैक्ट होनी चाहिए। शोल्डर को सही शेप देने के लिए एक्सरसाइज काफी जरूरी  है। इससे एक तो शोल्डर मजबूत हो जाते है और दूसरा उनको सही शेप मिल जाती है। परन्तु एक्सरसाइज करते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है, ताकि शरीर को किसी तरह का कोई नुकसान न पहुंचे। हम आपको कुछ एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे, जिसे करने से शोल्डर को परफैक्ट शेप मिलती है। ध्यान देने वाली बात है कि इस एक्सरसाइज को करते समय ज्यादा वजन न उठाएं क्योंकि इससे मसल्स में दर्द हो सकता है। 
 

1.हाई केबल फेस पुल

PunjabKesari

अगर आप अपने शोल्डर को चौड़ा करना चाहते है तो रोप को ठीक आंखों की ऊंचाई पर सेट करें। फिर इसे अपना ओर खींचे कि वह आपकी ठुड्डी के नीचले हिस्से को छू जाएं। 2-3 सेकेंड के लिए इसी स्थिति में रहें। ऐेसा 10-10 के 3 सेट करें। 

2. वन डंबल फ्रंट रेज 

डंबल को दोनों हाथों से ग्रिप बनाकर पकड़ें। पैरों में एक से ढेड़ फुट की दूरी रखें। अपने शरीर को सीधा रखें। फिर सांस को छोड़ते हुए डंबल को मुंह के पास लाएं और नीचे की ओर ले जाएं। 

3. अपराइट रो 

पैरों के बीच थोड़ी दूरी बनाकर डंबल्स को कंधों के बराबर लाकर पकड़ें। फिर होठों की बिल्कुल सीध में रखें। 

4. बेंट ओवर डंबल रेज 

PunjabKesari

सबसे पहले डंबल को लेकर 90 डिग्री का एंगल बनाकर नीचे को झुक जाएं। फिर सांस को छोड़ते हुए हाथों को ऊपर की ओर ले जाएं। 

5. बारबोल शोल्डर प्रैस 

PunjabKesari

बारबोल को दोनों हाथों से पकड़ लें। अब धीर-धीरे अपनी सांस छोड़ते हुए इसे ऊप की ओर ले जाए। फिर इसी तरह सांस छोड़ते हुए उसे नीचे की ओर ले आएं।
 

Related News