27 APRSATURDAY2024 4:28:52 AM
Nari

सर्दियों में जरूर खाएं सौंठ, मिलेंगे ये 8 फायदे

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 07 Dec, 2018 09:35 AM
सर्दियों में जरूर खाएं सौंठ, मिलेंगे ये 8 फायदे

सौंठ हर भारतीय रसोई में पाए जाने वाला मसाला है। सदियों से इसका उपयोग औषधीय के रूप में किया जा रहा है। इसमें प्रोटीन, स्टार्च, ग्लूकोज,कैल्शियम, विटामिन बी और आयरन जैसे गुण पाए जाते है। अदरक को सुखाकर इसे तैयार किया जाता है। इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए इसका सर्दियों में इसका सेवन किया जाता है। सर्दी के मौसम में अधिकतर लोग सौंठ के लड्डू बनाकर खाते हैं। ठंड से बचे रहने के लिए आप सौंठ की चाय बनाकर भी पी सकते है। 

कोल्ड कफ 

इस मौसम में कोल्ड-कफ की प्रॉब्लम आम है। पानी में आधा चम्मच सौंठ पाउडर और मुलेठी पाउडर मिलाकर उबालकर पीएं।

दांत दर्द

दांत दर्द होने पर आधा चम्मच सौंठ पाउडर में चुटकी भर हल्दी मिलाकर प्रभावित हिस्से पर लगाएं।
PunjabKesari, Teeth ache

खांसी और जुकाम

एक चम्‍मच सौंठ को चाय में मिलाकर पी लें। इससे जल्द ही खांसी से आराम मिलेगा।

वजन कम

सौंठ की चाय में कुछ बूंद नींबू का रस और शहद मिलाकर पीएं।

कब्‍ज

सौंठ की चाय पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है।
PunjabKesari, Constipation

हिचकी से आराम

गुनगुने दूध में एक चम्‍मच सौंठ मिलाकर पीएं।

 बॉडी पेन 

शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द होने पर सौंठ को पानी के साथ मिलाकर लेप लगाएं।

 कैंसर 

सौंठ में कैंसररोधी गुण मौजूद होते है जो शरीर में कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते है।
  

Related News