26 APRFRIDAY2024 11:38:51 AM
Nari

रोजाना गुनगुना पानी पीने से होंगे ये फायदे

  • Edited By Priya verma,
  • Updated: 16 Oct, 2018 04:19 PM
रोजाना गुनगुना पानी पीने से होंगे ये फायदे

गर्म पानी (Hot Water) पीने के फायदे : शरीर का 70 प्रतिशत हिस्सा पानी से बना है। इसकी कमी हो जाने पर शरीर कई तरह की बीमारियों से घिर जाता है। अगर दिन की शुरूआत 1 गिलास पानी के साथ की जाए तो सारा दिन तंदुरुस्ती बनी रहती है। खाली पेट पानी का सेवन करने से कब्ज से छुटकारा, पाचन क्रिया दुरुस्त रहने के साथ-साथ ऊर्जा संचार भी बढ़िया तरीके से होता है। मेटाबॉलिज्म और इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में भी पानी का सेवन फायदेमंद है। जानें, खाली पेट 1 गिलास पानी पीने के फायदे। 

गुनगुना पानी पीने  के फायदे (Benefits Of Warm Water)


कब्ज की छुट्टी


कुछ लोग कब्ज से परेशान रहते हैं। पेट साफ न होने के कारण सारा दिन परेशानी में गुजरता है। खाली पेट पानी का सेवन करने से कब्ज दूर रहती है। पेट साफ रहने के कारण जो भी हम खाते हैं, उसका पूरा फायदा शरीर को मिलता है। 


PunjabKesari

आलस दूर

सारा दिन आलस और नींद का अहसास रहता है तो खाली पेट पानी जरूर पीए। इससे तुरंत ऊर्जा से भरपूर महसूस करते हैं। इसके अलावा यह ब्लड सर्कुलेशन की रूकावट में आने वाली रुकावट को भी दूर करता है। जिससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन और एनर्जी मिलती रहती है। 

भूख न लगना

सारा दिन कुछ न खाकर भी भूख का अहसास न होना आगे चलकर कई परेशानियों का कारण बनता है। इसका कारण आंत में जमा गंदगी हो सकता है। खाली पेट पानी का सेवन करने से आंत साफ हो जाती हैं और भूख लगनी भी शुरू हो जाती है। इसके साथ ही किडनी से जुड़ी कई परेशानियां भी दूर हो जाती हैं। 
PunjabKesari

इम्यून सिस्टम बेहतर

प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए खाली पेट 1 गिलास पानी का सेवन जरूर करें। इससे शरीर में फ्लूड बैलेंस रहता है जिससे इम्यून सिस्टम बेहतर हो जाता है और इंसान की रोगों से लड़ने की क्षमता मजबूत होती है।  

मेटाबॉलिज्म बढ़ाए

खाली पेट पानी का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म सक्रिय रहता है। इससे वजन कम करने में बहुत मदद मिलती है।
PunjabKesari

नई कोशिकाओं का निर्माण

दिन भर की प्रक्रिया यानि पुरानी कोशिकाओं की मुरम्मत और नई कोशिकाओं का निर्माण करने में आने वाली परेशानी खाली पेट पानी पीने से दूर हो जाती है। यह ब्लड में लाल रक्त कोशिकाओं को भी बढ़ाता है। 


 

Related News