03 MAYFRIDAY2024 2:06:14 AM
Nari

Health: दूध से ज्यादा फायदेमंद है दही, मजबूत इम्यून के साथ मिलेगें ये 10 लाभ

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 29 Mar, 2019 01:55 PM
Health: दूध से ज्यादा फायदेमंद है दही, मजबूत इम्यून के साथ मिलेगें ये 10 लाभ

दही का प्रयोग हर घर में होता है। गर्मियों में इसका ज्यादा सेवन किया जाता है। दही में कई तरह के पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं जिनको खाने से शरीर को फायदा होता है। दही में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन पाया जाता है। रोज एक स्पून दही खाने से इम्युनिटी बढ़ती है। दही में दूध के मुकाबले ज्यादा मात्रा में कैल्शियम होता है। इसके अलावा दही में प्रोटीन, लैक्टोज, आयरन, फास्फोरस पाया जाता है। आइए हम आपको बताते हैं कि दही का सेवन करने से आपको क्या-क्या फायदे मिलेंगे-

 

दही में मौजूद न्यूट्रिशन

1 कप (210 g) दही में 207 और 13% फैट होता है। इसके अलावा 11% कोलेस्ट्रॉल, 31% सोडियम, 6% पोटेशियम, 2% कार्बोहाइड्रेट, 1% डायटरी फाइबर, 6 ग्राम शुगर, 46% प्रोटीन, 5% विटामिन ए, 17% कैल्शियम, 3% आयरन, 1% विटामिन डी, 5% विटामिन बी6, 14% Cobalamin और 4% मैग्नीशियम होता है।

 

कब खाना चाहिए दही?

रात के समय दही का सेवन सेहत के लिए हानिकारक होता है। आयुर्वेद के अनुसार, अगर आप रात के समय दही का सेवन करते हैं तो इससे सर्दी-खांसी की समस्या झेलनी पड़ सकती है। यही नहीं, इस समय दही खाने से आपके शरीर में म्यूकस फार्मेशन भी होता है। इसके अलावा खाली पेट भी दही का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे पेट में एसिड़ बनता है। आप लंच के 1-2 घंटे बाद दही का सेवन कर सकते हैं। 

PunjabKesari

 

एक दिन में कितना दही का सेवन उचित है?

एक दिन में ज्यादा से ज्यादा 1-2 कप दही का सेवन सही होता है। यह लगभग 250-500  ग्राम हो सकता है। इससे अधिक मात्रा में दही का सेवन न करें। इसके अलावा प्रोसेस्ड मीट या एंटी बायोटिक्स के साथ दही का सेवन नहीं करना चाहिए।

 

कैसे खाएं?

अगर आप रात को दही खाए बिना नहीं रह सकते हैं तो चीनी और गोल मिर्च डालकर खाना फायदेमंद रहेगा। इससे आपकी पाचन-क्रिया भी अच्छी रहेगी। दिन के समय बिना चीनी के दही खाना अधिक फायदेमंद होता है।

 

किन लोगों को दही से दूरी बरतनी चाहिए?

डायबिटीज, अस्थमा व हेपेटाइटिस के मरीजों, 1 साल से कम उम्र के बच्चे और धूम्रपान करने वाले लोगों को दही से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

PunjabKesari

 

खट्टा दही नुकसानदायक

अगर दही ज्यादा दिन पुराना या खट्टा हो गया है तो इसके सेवन बिल्कुल न करें क्योंकि इससे फूड प्वाइजनिंग, एसिडिटी और पेट की खराबी हो सकती है।

 

दही के फायदे

अगर आपको खाने के बाद गैस बनती है तो दही खाएं।
दही से शरीर का पीएच संतुलन होता है और पेट की गर्मी को शांत कर यह गैस से बचाती है।
खाने के बाद दही खाने से खाना भी अच्छी तरह से पचता है और पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।
दही में प्रोबायोटिक्स पाए जाते है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करके शरीर को बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं।
डाइट में दही शामिल करने से बॉडी में कोलेस्ट्रॉल कम बनता है और दिल की नलियों को ब्लोकेज से भी बचाता है।
इसका सेवन ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है।
विटामिन सी और डी का सबसे अच्छा स्त्रोत दही असल में बोन्स और दांतों को भी स्ट्रॉन्ग बनाता हैं।
गर्मियों में एक कप दही रोज खाने से वजन भी कंट्रोल में रहता है।
दही दिमाग पर सीधा असर डालता है इसलिए इससे स्ट्रैस कम होता है।
रोज दही खाने से थकावट खत्म हो जाती है और शरीर में नई एनर्जी पैदा होती है।

PunjabKesari

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News